फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Online training given to teachers

Panipat News: अध्यापकों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण

Thu, 30 Oct 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 30 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Online training given to teachers
पानीपत। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माॅडल टाउन में जिले के विभिन्न खंडों में कार्यरत गणित व विज्ञान प्रवक्ताओं के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित पांच दिवसीय वर्चुअल लैब प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को एससीईआरटी गुरुग्राम से प्रशिक्षित प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काबड़ी से राकेश मिश्रा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली से राकेश कुमार ने कार्यक्रम में बतौर एमटी शिरकत करते हुए ऑनलाइन प्रयोगशालाओं के उपयोग, डिजिटल संसाधनों की समझ और विद्यार्थियों के लिए प्रयोगात्मक अधिगम के अवसर उपलब्ध करवाने पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र ने शिक्षकों को संबोधित किया। डायट प्रभारी लक्ष्मी नारायण मित्तल के निर्देशन एवं डाइट को-ऑर्डिनेटर एकता पंवार और हरप्रीत कौर के नेतृत्व में जिले के सभी खंडों में कार्यरत गणित एवं विज्ञान प्रवक्ताओं हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो चुका है। इस प्रशिक्षण से प्रवक्ताओं को विद्यालयों में सीमित संसाधनों के साथ विज्ञान, गणित और अन्य विषयों में प्रयोगात्मक शिक्षण को सरल, सुलभ और रुचिकर बनाने में सहायता मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed