फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Online application process started for admission in ITI of the district

जिले की आईटीआई में दाखिले के लिए शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Online application process started for admission in ITI of the district
राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। जिले की 13 राजकीय एवं प्राइवेट आईटीआई में 2236 सीटों पर दाखिले के लिए वीरवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वी व 12वीं के सभी विद्यार्थियों को पास किया है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि इस बार आईटीआई में दाखिले लेने के लिए विद्यार्थियों में होड़ रहेगी। वीरवार को आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थियों में उत्साह रहा। वहीं, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिले की तैयारियां पूरी कर ली हैं। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिला व मेरिट लिस्ट संबंधित शेड्यूल 25 सितंबर को विभाग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आईटीआई प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को अपने नजदीकी आईटीआई में ही ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

- विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थी को कोई परेशानी न आए, इसके लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। विद्यार्थी आईटीआई में जाकर शंकाओं का समाधान कर सकते हैं। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को आईटीआई में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की भी सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिले के लिए ये दस्तावेज जरूरी-
-10वीं, 12वीं कक्षा व अन्य उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र
-आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो
-निजी ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर
-जाति प्रमाण पत्र (अगर विद्यार्थी आरक्षित श्रेणी से संबंध रखता है)
-जाति, रिहायशी व आय प्रमाण पत्र
-बैंक खाता की फोटो प्रति
-विद्यार्थी का आधार कार्ड व फैमिली आईडी
- किस आईटीआई में कितनी सीटें
- राजकीय आईटीआई
पानीपत 836
पानीपत (महिला) 128
बापौली 132
बराना 24
मतलौडा 108
नौल्था 156
पाथरी 44
समालखा (महिला) 84
कुल 1512
----------------
निजी आईटीआई
अरिसना 80
बीबीएन 80
मतलौडा 80
एसडीएम 400
शंभू 84
कुल 724
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed