फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One person died in tractor-trolley collision

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
One person died in tractor-trolley collision
समालखा। जीटी रोड पर करहंस फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर के पीछे तीन ट्रॉली जुड़ी हुई थीं। चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उझा गांव निवासी अनिल ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई पवन के साथ उसकी मोपेड पर भापरा रिश्तेदारी मेें आ रहे थे। करहंस फ्लाईओवर पार करने के बाद मोपेड रुकवाकर वह साइड में शौच के लिए उतर गया तथा पवन वहीं किनारे पर खड़ा हो गया। इसी दौरान एक तीन ट्रालियों जोड़े एक ट्रैक्टर आया। ट्रैक्टर ने पवन को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और चालक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची 112 नंबर पुलिस वाहन से उसे पानीपत के सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। वह पवन को प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार की कार में लगी आग, बाल-बाल बची जान
समालखा। कार से अपने घर जा रहे समालखा के नायब तहसीलदार राहुल राठी की कार में अचानक आग लग गई। उन्होंने कार साइड में लगाते हुए अपनी जान बचाई। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। राहुल राठी ने बताया कि वह अपनी कार से घर जा रहे थे और सोनीपत शहर में बस अड्डे के पास अचानक कार में बोनट के पास से धुआं उठता देखकर उन्होंने कार साइड में लगा दी और नीचे उतर गए। इसके बाद देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी देर और हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed