फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One lakh rupees stolen by breaking the locker of cement shop

Panipat News: सीमेंट दुकान का लॉकर तोड़ किए एक लाख रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees stolen by breaking the locker of cement shop

विज्ञापन
इसराना । चोरों ने तहसील कार्यालय के सामने एक सीमेंट विक्रेता की दुकान का शटर तोड़ कर एक लाख रुपये चोरी कर लिए। दुकानदार को चोरी की जानकारी सोमवार सुबह लगी। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव बलाना निवासी राकेश कुमार ने बताया कि इसराना में तहसील कार्यालय के सामने उसकी श्रीराम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से सीमेंट की दुकान है। उसको सीमेंट कंपनी को एक लाख रुपये का भुगतान करना था। वो ये रकम अपने जानकार से उधार लेकर आया था और उसने ये रकम दुकान में रखी थी। रविवार रात को चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर एक लाख रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed