फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One lakh rupees looted from a farmer of Shamli

Panipat News: शामली के किसान से एक लाख रुपये लूटे

Thu, 11 Sep 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 11 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees looted from a farmer of Shamli
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। शामली जिले के खूरगान गांव से गेहूं लेकर पानीपत की बाबरपुर अनाज मंडी आ रहे किसान शुभम से मोटरसाइकिल सवार छह बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर किसान पर हमला कर घायल कर दिया। बदमाशों ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सनौली थाना क्षेत्र में छाजपुर ड्रेन नंबर-2 के पास वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश भाग गए। सूचना पर पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। किसान सनौली रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती है।
किसान शुभम ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेंहू लेकर पानीपत के बाबरपुर मंडी जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें आढ़ती को एक लाख रुपये भी देने थे। दोपहर को जब वह छाजपुर गांव में ड्रेन नंबर-2 के पास पहुंचे तो दो मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने ट्रैक्टर के सामने मोटरसाइकिल लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद चार ने ट्रैक्टर पर चढ़कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाश उसकी जेब से एक लाख रुपये की नकदी लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

बदमाशों के भागने के बाद शुभम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान से लूट की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई। बदमाशों की तलाश में तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
-वेदपाल, प्रभारी थाना सनौली पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed