फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One lakh lime was imposed on the security guard

सिक्योरिटी गार्ड को लगाया एक लाख का चूना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
One lakh lime was imposed on the security guard
देवी मंदिर के पास निजी अस्पताल में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड के खाते से ठगों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। ठग ने सिक्योरिटी गार्ड के पास बार कोड भेजा था। उसे स्कैन करते ही खाते से रकम कट गई। अब किला थाना पुलिस ने इस शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहित कुमार पुत्र श्यामलाल ने बताया कि वो देवी मंदिर के पास निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है। उसने अपने वेतन से पैसे जोड़कर एक लाख रुपये एकत्रित किए थे। उसका तहसील कैंप में पीएनबी में खाता है। बुधवार सुबह सवा आठ बजे उसके पास एक कॉल आई थी। सामने वाले ने कहा कि वह नूरवाला से मास्टर बोल रहा है। खाते में पैसे डाल रहा है। सामने वाले ने उसके पास 10 रुपये का बार कोड भेजा। उसने जैसे ही उसको स्कैन किया, खाते से एक लाख रुपये कट गए। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी को जल्द पकड़कर उसके पैसे बरामद कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed