फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   one killed in train accident

रेल दुर्घटना में एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
one killed in train accident
पानीपत। पानीपत दिल्ली रेलमार्ग पर रविवार रात को रेल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 के बीच की बताई जा रही है। मृतक के हाथ पर अंग्रेजी में ढांडा लिखा है, जबकि एक व्यक्ति की फोटो को भी टैटू के तौर पर गुदवाया गया है। इसका पता लगते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

जीआरपी के सब इंस्पेक्टर जसबीर ने बताया कि जीआरपी को मीमो मिला था कि गांव सिवाह से गांव डाहर की ओर जाने वाले रास्ते पर रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुुंची और मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन जीआरपी को मौके से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिल सका जिससे मृतक की पहचान हो सके। इसके बाद शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह भिजवा दिया गया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed