फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One arrested for giving pistol to liquor factory contractor

शराब फैक्टरी के ठेकेदार को पिस्तौल देने वाला काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
One arrested for giving pistol to liquor factory contractor
पानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
पानीपत। शराब फैक्टरी के ठेकेदार को अवैध पिस्तौल मुहैया कराने वाले आरोपी को सीआईए थ्री ने गिरफ्तार कर लिया है। ठेकेदार ने अपने पैर व बाजू पर गोली मारकर फैक्टरी के प्रोडक्शन मैनेजर पर हमला करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने इस मामले का बाद में पटाक्षेप कर दिया था। आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब एक साल बाद आरोपी ठेकेदार को पिस्तौल देने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-थ्री प्रभारी अंकित ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर सोमवार रात को गन्नौर निवासी हरेंद्र को गिरफ्तार किया हे। हरेंद्र ने ही अप्रैल 2021 में समालखा स्थित शराब फैक्टरी में लेबर ठेकेदार गांव जामनी, जींद निवासी रविंद्र को पिस्तौल दी थी। रविंद्र ने शराब फैक्टरी के प्रोडक्शन मैनेजर अखिलेश, अधिकारी अक्षय रलहन व अन्य को फंसाने के लिए अपनी बाजू व टांग में गोली मारकर इन पर आरोप लगाए थे। इस संबंध में आरोपी रविंद्र की पत्नी प्रीति ने शिकायत दी थी। प्रीति भी इस वारदात में शामिल थी। बाद में पुलिस ने मामले का पटाक्षेप करते हुए रविंद्र व उसकी पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed