फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   On average one incident is happening every night

Panipat News: हर रात औसतन हो रही एक वारदात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
On average one incident is happening every night
पानीपत। झपटमारों से शहर आतंकित हो गया है। झपटमार रात को राहगीरों को निशाना बनाकर उनके साथ मारपीट कर लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बदमाश रात को काम से घर लौटने वालों को निशाना बना रहे हैं। हर रात को ऐसी औसतन एक वारदात हो रही है। पुलिस से बेखौफ बदमाश शहर के बाहरी क्षेत्रों में इन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बदमाश वारदातों को देर रात को अंजाम दे रहे है जब पुलिस की गश्त ढीली पड़ जाती है। झपटमारों की उम्र भी 18-23 साल के बीच ही है। इनके अलावा झपटमार औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्ट्री से काम कर लौटने वाले श्रमिकों से भी छीना झपटी कर रहे हैं। पुलिस झपटमारों के गिरोह तक पहुंचने का प्रयास भी कर रही है। अब रात को शहर के मुख्य नाकों को सक्रिय किया गया है। वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


श्रमिकों और फैक्ट्री मालिकों की सुरक्षा के लिए 2022 में सेक्टर 29 पुलिस थाना बनाया गया था। औद्योगिक क्षेत्र में चांदनी बाग व सेक्टर 29 दो पुलिस थाने हैं। दोनों के बीच की दूरी लगभग दो किलोमीटर है। पुलिस यहां बेहतर गश्त का दावा भी करती है। फिर भी इसी क्षेत्र में दोनों पुलिस थाना के बीच झपटमारी की सबसे अधिक वारदात होती है। इस क्षेत्र में लगभग तीन लाख श्रमिक काम करते हैं। पिछले एक साल में श्रमिकों से छीना झपटी की 30 से अधिक वारदात हो चुकी हैं। हालांकि पुलिस ने लगभग सभी घटनाओं के आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भी भेज दिया है।
विज्ञापन


बॉक्स


जमानत पर आने के बाद फिर दे रहे वारदात को अंजाम

पुलिस झपटमारों को पकड़कर जेल भेजती है। कुछ दिन में यह फिर जमानत पर आ जाते हैं। बाहर आने के बाद यह फिर वारदात को अंजाम देते हैं। झपटमारों ने पुलिस की सिर दर्दी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


पिछले एक सप्ताह में हुई प्रमुख वारदात
-रविवार दोपहर को झट्टीपुर गांव रोड पर एक बदमाश ने आरा मालिक पर पिस्तौल तानकर उससे कार लूट ली। आरा मालिक कार से अपने घर जा रहा था। आरोपी कार लूटकर जीटी राेड की और फरार हो गया। कार में आरा मालिक का पर्स व घड़ी भी थी।
- मंगलवार रात को पैप्सी पुल के पास दो युवकों ने मोटरसाइकिल सवार ट्रांसपोर्टर से नौ हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर पर लठ से हमला भी किया। उसको गंडासी मारने की धमकी दी और उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। ट्रांसपोर्टर ने शोर मचाया तो बदमाश यहां से फरार हो गए। ट्रांसपोर्टर ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है।
- बुधवार रात को भी मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों ने एक टैक्सी चालक पर हमला कर उससे कार, मोबाइल व 8280 रुपये की नकदी लूट ली। बदमाशों ने टैक्सी चालक की पिटाई भी की। टैक्सी चालक ने घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी गई।
- वीरवार रात को उझा से अपने गांव मच्छरौली जा रहे एक श्रमिक से मारपीट कर बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल व 10400 रुपये लूट लिए। बदमाश वारदात को अंजाम देकर समालखा की ओर फरार हो गए।



वर्जन-
एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि शहर में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। हर क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है। हर नाके को सक्रिय भी किया गया है। इन वारदातों के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का पूरा फोकस फैक्ट्री मालिकों और श्रमिकों की सुरक्षा पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed