फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Old tender for cleaning the city canceled, work started under new, city will shine in 15 days

शहर की सफाई के पुराने टेंडर रद्द, नए के तहत काम शुरू, 15 दिन में चमकाएंगे शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Old tender for cleaning the city canceled, work started under new, city will shine in 15 days
पानीपत। नगर निगम ने शहर की सफाई के चल रहे पुराने करीब एक करोड़ के तीन टेंडरों को रद कर दिया है। वहीं, चार जोन के तहत लगाए गए 3.5 करोड़ के नए टेंडरों से सफाई की शुरुआत करवा दी है। निगम ने दोनों एजेंसियों से उनके हटाए गए करीब 600 सफाई कर्मचारियों को भी दोबारा हायर करवाया है। शहर की नए सिरे से सफाई की शुरुआत करने के लिए सफाई शाखा ने मास्टर प्लान बनाया है। इसके तहत आगामी 15 दिनों में शहर को चकाचक करने की तैयारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

इसमें चारों जोन लेने वाली दोनों एजेंसियों को काम के दिशा निर्देशों की सख्त हिदायतें जारी की गई हैं, जिनमें दिन-रात, रोड-पार्क-नालों समेत पेड़ों के किनारे खड़े पेड़ों की छंटाई तक का काम शामिल है। निकाय की ओर से जारी की गई एसबीडी के अनुसार इन टेंडरों में ऐसे नियम व शर्तें लगाई गई हैं ताकि निगम को इनके अलावा अन्य कोई सफाई का टेंडर न लगाना पड़े।
विज्ञापन

निगम ने आईएनडी एजेंसी को शहर के छह मुख्य रास्तों की सफाई के लिए प्रतिमाह करीब 94 लाख रुपये का टेंडर दिया था। इसे पहले ही रद कर दिया गया था। इसके अलावा अब शहर के छह सेक्टरों की सफाई का काम भी इसी एजेंसी के पास था, जिसके एवज में निगम को 47 लाख रुपये मासिक का भुगतान करना पड़ता था। इस एजेंसी को अब वार्ड नंबर एक से लेकर 14 तक के दो जोन दिए गए हैं। इसके बाद इसके पुराने करीब 17 लाख रुपये के टेंडर को रद कर दिया गया है। वहीं, एजेंसी की ओर से हटाए गए वे करीब 300 सफाई कर्मचारी जो रोजगार को लेकर धरना प्रदर्शन करते थे, उन्हें वापस नए टेंडर में एडजस्ट करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा निगम ने रात को शहर के बाजारों की सफाई के लिए करीब 22 लाख और नाला गैंग का करीब 27 लाख रुपये का टेंडर पूजा कंसुलेशन एजेंसी को दिया था। नए टेंडर में इस एजेंसी को वार्ड नंबर 15 से 26 तक के दो जोन दिए गए हैं, जिसके बाद एजेंसी के पुराने करीब 49 लाख रुपये के दोनों टेंडर को रद्द कर नया वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। वहीं, इस एजेंसी ने भी अपने दोनों टेंडरों के तहत लगाए गए पुराने करीब 300 कर्मचारियों को पुन: हायर करने के निर्देश जारी किए हैं।

नए टेंडरों से काम शुरू
निगम ने सफाई के पुराने टेंडरों को रद करते हुए नए टेंडरों से शहर की सफाई का काम शुरू करवा दिया है। नई रणनीति के तहत चार जोन में शहर की सफाई का प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत महज 15 दिन में शहर को गंदगी से मुक्त बनाकर चमकाया जाएगा।
जितेंद्र नरवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed