फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Offline Test Match One exams continue today

ऑफलाइन होगी सीबीएसई टर्म वन की परीक्षाएं, आज जारी होगा शेड्यूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Offline Test Match One exams continue today
Offline Test Match One exams continue today - फोटो : Panipat
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा दो टर्म में आयोजित की जाएगी और यह ऑफलाइन तरीके से नवंबर महीने में शुरू होगी। सीबीएसई के अनुसार पहले टर्म की परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरे टर्म की परीक्षा मार्च तथा अप्रैल में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर की अवधि 90 मिनट की होगी तथा सवाल बहु विकल्पीय प्रकार के होंगे। सर्दी के मौसम के मद्देनजर परीक्षा सुबह 10.30 बजे के बजाय 11.30 बजे से शुरू होंगी। सभी छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट की बजाय 20 मिनट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए एक वर्ग कक्षा में सिर्फ 20 छात्रों को पेपर देने के लिए बैठने की अनुमति दी जाएगी। बोर्ड ने इससे पहले जुलाई में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2022 के लिए एक विशेष मूल्यांकन योजना के बारे में घोषणा की थी, जिसमें शैक्षणिक सत्र को विभाजित करना, दो टर्म- में परीक्षा आयोजित कराना और पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत बनाना शामिल था।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से जारी परिपत्र में कहा गया, चूंकि सभी संबद्ध स्कूलों द्वारा प्रमुख विषयों की पढ़ाई कराई जाती है। इसलिए इन विषयों की परीक्षाएं पहले की तरह डेटशीट तय करके आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई ने कहा, कुछ विषयों के संबंध में सीबीएसई इन विषयों की पढ़ाई कराने वाले स्कूलों का एक समूह बनाएगा, जिसके तहत सीबीएसई द्वारा इन स्कूलों में एक दिन में एक से अधिक पेपर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई ने सितंबर माह में ही 10वीं और 12वीं टर्म 1 परीक्षा के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी थी। इन सैंपल पेपर की मदद से विद्यार्थियों को परीक्षा में आने वाले सवालों के प्रकार और उनकी मार्किंग स्कीम के बारे में जानकारी मिल जाएगी। जो उनकी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में काफी मदद करेंगे।
-18 अक्तूबर को जारी होगी डेटशीट
सीबीएसई 18 अक्तूबर को 10वीं-12वीं कक्षा की पहले चरण (टर्म-1) की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी करेगा। बोर्ड ने कहा कि 10वीं और 12वीं की टर्म-1 की परीक्षाएं ऑफलाइन तरीके से आयोजित की जाएंगी। टर्म परीक्षा खत्म होने से पहले प्रैक्टिकल एग्जाम होंगे। 10वीं 12वीं का फाइनल रिजल्ट सेकेंड टर्म एग्जाम के खत्म होने के बाद ही जारी होगा।
- सीबीएसई परीक्षा की ओएमआर शीट पर रहेगा अतिरिक्त गोला, उत्तर बदल सकेंगे छात्र
सीबीएसई दसवीं और 12वीं के ओएमआर में चार विकल्प के अतिरिक्त एक और विकल्प देगा। इससे अगर कोई छात्र ओएमआर पर उत्तर का गोला भरने में गलती कर दे और बाद में उत्तर बदलना चाहते हों तो छात्र उत्तर बदल सकते हैं। उत्तर बदलने के लिए छात्र पांचवें गोला पर सही उत्तर की संख्या लिखेंगे। बोर्ड द्वारा छात्रहित में यह सुविधा दी जाएगी।
- परीक्षा के दिन ही उत्तर पुस्तिका की होगी जांच
दसवीं और 12वीं के छात्र जिस दिन परीक्षा देंगे, उसी दिन स्कूल प्रशासन को छात्रों की कापी जांच कर बोर्ड को भेजना होगा। इसके लिए विषय वार शिक्षकों की टीम बनायी जाएगी। इसके लिए बोर्ड द्वारा जल्द निर्देश दिया जाएगा। बता दें कि दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी यानी परीक्षा फार्म भरने की तिथि समाप्त हो गयी है।
- सिर्फ पेपर से नहीं होंगे पास, स्कूल भी देंगे नंबर
अब सीबीएसई की 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक चाहिए तो सिर्फ पढ़ाई के भरोसे न रहें। विद्यार्थियों की ओवरऑल परफॉरमेंस भी देखी जाएगी। इसके लिए छमाही परीक्षा में दस प्रतिशत अंक स्कूल की ओर से दिए जाएंगे। नवंबर में पहली बार नई शिक्षा नीति के अनुसार, सीबीएसई के नए पैटर्न से छमाही परीक्षा होने जा रही है। इस सत्र से बोर्ड परीक्षाओं में छमाही और फाइनल के अंकों के आधे-आधे अंकों के आधार पर पास किया जाना है। सीबीएसई ने नया पैटर्न जारी कर दिया है। छमाही परीक्षा में चालीस फीसदी अंक पेपरों के आधार पर मिलेंगे। दस प्रतिशत अंक स्कूल को देने होंगे, जो खेलकूद, सामाजिक भूमिका और स्पर्धा समेत कई आधार पर तय किए जाएंगे। अगर कोई बच्चा पढ़ने में थोड़ा कमजोर है, बाकी गतिविधियों में अच्छा है तो उसकी परसेंटेज अच्छी बन सकती है।

- सीबीएसई टर्म-1 की परीक्षाएं 15 नवंबर से शुरू हो सकती हैं जिसके लिए 18 अक्तूबर को डेटशीट जारी की जाएगी। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी जिसमें बहु विकल्पीय प्रकार प्रश्न होंगे। परीक्षा का समय 90 मिनट रखा गया है।
- विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed