फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Officer does not listen to the powerful minister

यहां तो शक्तिशाली मंत्री की भी नहीं सुनते अधिकारी

Tue, 08 Oct 2013 11:06 PM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Tue, 08 Oct 2013 11:06 PM IST
विज्ञापन
Officer does not listen to the powerful minister
हरियाणा के जिले कैथल में जिले में अधिकारी मंत्री की बातों पर ध्यान नहीं देते। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंत्री सुरजेवाला ने अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद निर्माणाधीन नाले के पंद्रह दिनों में पूरा होने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


लेकिन अब सितंबर भी बीत गया और साथ में छह महीने से भी अधिक समय से निर्माणाधीन नाले के निर्माण पूरा करने के दावे भी हवा हो गए।

 स्थिति यह है कि अक्तूबर के प्रथम सप्ताह के बीतने के बावजूद भी करनाल रोड पर निर्माणाधीन नाला नहीं बन पाया। जबकि अधिकारियों ने सितंबर माह में इसे पूरा करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


नाला पूरा न होने के कारण मंगलवार को दुकानदारों ने एक बार फिर से प्रदर्शन किया। दुकानदार संजीव सेगा, संदीप शर्मा, बंटी, संदीप रोहिल्ला, दलशेर सिंह, राजेंद्र कुमार, दिलबाग सिंह, महाबीर ने बताया कि करीब पांच से छह महीनों से करनाल रोड पर बरसाती नाले का निर्माण कार्य चल रहा है जो अब तक भी पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुकानों के आगे से लोक निर्माण विभाग ने कई-कई फुट गहरे गड्डे खोद दिए जो परेशानी की वजह बने हुए हैं। विभाग ने दुकानदारों के लिए आने जाने का रास्ता भी नहीं छोड़ा है और न ही नाले के कार्य में तेजी लाकर उसे पूरा किया जा रहा है।

निर्माण कार्य कछुए की गति से भी धीमा है। ठेकेदार व विभाग के अधिकारियों से दुकानदार कई बार शिकायत धीमी गति से निर्माण कार्य की शिकायत कर चुके हैं, मगर विभाग के अधिकारी और ठेकेदार अपनी मनमर्जी से निर्माण कार्य करवा रहे हैं।


 नाले पर कभी मजदूर काम करते हुए दिखते हैं और फिर कई दिनों तक लापता हो जाते हैं। विभाग के अधिकारी उल्टा दुकानदारों का ही दोष निकाल रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक दुकानदार अपना सीवरेज कनेक्शन लेने की बजाय सारा सीवरेज का पानी बरसाती नाले में ही छोड़ देते हैं, इस वजह से मजदूरों को काम करने में परेशानी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed