फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   NPA's claims failed, people cleaned the drains themselves

Panipat News: नपा के दावे फेल, नालियों की लोगों ने खुद की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
NPA's claims failed, people cleaned the drains themselves
समालखा। दिवाली पर हर कोई साफ-सफाई कर रहा है। नगरपालिका ने भी दिवाली से पहले शहर में सफाई के दावे किए थे। इन सबके बीच नपा केवल दावों तक ही सिमट गई। शहर में नाले व नाली भरी हुई हैं। ऐसे में ओवरफ्लो होने का डर बना हुआ है। लोग त्योहारों के दौरान नालियों की खुद सफाई करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ऐसे ही हालात वार्ड सात में आर्य समाज वाली गली में बने हुए हैं। लोगों को नगरपालिका के स्वच्छता के दावों के बीच परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी देवेंद्र खन्ना, बलदेव, रिंकू व प्रमोद खन्ना ने बताया कि कॉलोनी में पानी निकासी को लेकर बिछाए पाइप छोटे हैं। इनका तल भी ठीक नहीं है। इस कारण पूरा पानी आगे तक नहीं जा पा रहा है। पाइप कई जगह से टूट गई है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिवाली के समय यह परेशानी और बढ़ गई है। पार्षद को कई बार समस्या से अवगत करा चुके हैं। लेकिन समाधान तो दूर कोई मौके पर देखने को भी नहीं आया। नपा चेयरमैन अशोक कुच्छल को भी समस्या से अवगत कराया था। बावजूद इसके समाधान नहीं हुआ है। उनको मजबूर होकर नपा सचिव को शिकायत दी थी। उनको सफाई करने का आश्वासन दिया था। अब तक सफाई नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों को नालियों व नालों की खुद सफाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed