फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now up to 90 percent subsidy on doing animal husbandry business

अब पशुपालन व्यवसाय करने पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Now up to 90 percent subsidy on doing animal husbandry business
ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन को बढ़ावा देने एवं स्वरोजगार अपनाने के लिए हरियाणा सरकार पशुपालकों को 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। पशुपालकों को बिना किसी सिक्योरिटी के व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मतलौडा पशु चिकित्सालय के डॉ. माणिक पंवार ने सोमवार को क्षेत्र के पशुपालकों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि एससी श्रेणी के पशुपालकों को भेड़ बकरी पालन में 15 मादा एवं एक नर पर 98 हजार रुपये का ऋण दिया जा रहा है। इस पर 90 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। डेयरी चलाने के लिए 2 से 3 दुधारू पशुओं के लिए डेढ़ से 2 लाख रुपये तक ऋण दिया जा रहा है। जिस पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। इसी श्रेणी में को सूअर पालन पर 10 मादा एवं एक नर के लिए 99600 रुपये का ऋण दिया जा रहा है, जिस पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। सामान्य श्रेणी में सूअर की 10 मादा एवं एक नर और भेड़ बकरियों पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। इसी श्रेणी में 4 से 50 भैंसों तक 3 से 37 लाख रुपये का लोन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed