फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now unique ID number plates will be installed in homes

अब घरों में लगेगी यूनिक आईडी नंबर प्लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Now unique ID number plates will be installed in homes
पानीपत। अब हर घर के सामने यूनिक आईडी की एक नंबर प्लेट लगाई जाएगी। इस पर प्रॉपर्टी आईडी से लेकर संपत्ति के मालिक तक की पूरी जानकारी दर्ज होगी। इसके अलावा इस पर एक क्यूआर कोड भी लगाया जाएगा। इसमें संपत्ति के कॉरपेट एरिया, कवर्ड एरिया, मालिक का नाम, टैक्स आदि शामिल होगा। इसे आसानी से स्कैन करके देखा जा सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ये काम सरकार ने याशी कंपनी को दिया था। अपने दूसरे फेज के हिसाब से एजेंसी इस काम को अब करवाने जा रही है। नए सर्वे रिकार्ड के अनुसार, शहर में 1.70 लाख संपत्तियां अंकित की गई है। इनमें से करीब 30 हजार खाली प्लॉट हैं। इनको छोड़कर बाकी संपत्तियों के सामने इस यूनिक आईडी नंबर प्लेट को लगाया जाएगा। इस पर काम शुरू हो चुका है। ज्यादातर प्लेट तैयार की जा चुकी हैं। अब मार्च में इनको घरों के सामने लगाने की शुरुआत की जा सकती है।
विज्ञापन

कई अंकों का दिया जा सकता है कोड
एक नंबर प्लेट में 10 से लेकर 18 अंकों तक का यूनिक आईडी कोड भी दिया जाएगा। इस कोड में कुछ शब्द ऐसे होंगे जो राज्य, जिला, शहर के बाद पालिका या निगम को सूचित कर रहे होंगे। हालांकि अब तक ये स्पष्ट नहीं है कि पानीपत की संपत्तियों पर लगने वाली इस प्लेट में कितने अंक दर्ज किए जाएंगे। ये अंक एक तरह से वाहनों पर लगने वाली नंबर प्लेट की तर्ज पर ही बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यूआर पर होगी पूरी जानकारी
प्लेट पर लगे क्यू आर कोड में संपत्ति की पूरी जानकारी होगी। इसके अलावा संपत्ति के मालिक भी जानकारी अंकित की जाएगी। निगम अधिकारी इस कोड को अपने सॉफ्टवेयर से आसानी से स्कैन करने के बाद संपत्ति का पूरा डाटा चेक कर सकेंगे। इनके पिछले भुगतानों तक का ब्योरा इसमें दर्ज होगा।

दूसरे फेज में होगा काम शुरू-याशी
याशी के दूसरे चरण में यूनिक आईडी नंबर प्लेट को घरों के सामने लगाने का काम शुरू किया जाएगा। ये काम मार्च से शुरू होगा। अभी प्लेट तैयार की जा रही हैँ। इसमें शहरवासियों समेत निगम अधिकारियों को भी संबंधित प्रॉपर्टियों के डाटा की पूरी सुविधा मिलेगी।
मनीष शर्मा, मैनेजर, याशी एजेंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed