फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now the second budget is ready for cleaning

सफाई के लिए अब दूसरा बजट तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Now the second budget is ready for cleaning
पानीपत। शहरी विधायक की सदन की बैठक में आपत्ति के बाद अब नगर निगम के सफाई का बजट काफी कम होने जा रहा है। पहले सफाई का बजट 68 करोड़ रुपये बनाया गया था लेकिन अब इसे घटाकर 45 करोड़ रुपये तक किया जाएगा। इस हिसाब से शहर की सफाई का नया टेंडर चार करोड़ रुपये मासिक से भी कम होगा। जबकि पहले सफाई के इन टेंडरों पर साढ़े चार करोड़ से भी ज्यादा खर्च होता आया है। सफाई का बजट कम होने से हर महीने 50 से 75 लाख रुपये बचने की संभावना है, जिसे निगम विकास कार्यों पर खर्च करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए निगम अधिकारी नई रणनीति के साथ प्लानिंग कर रहे हैं कि कैसे इस बजट को ज्यादा से ज्यादा कम किया जा सके। दूसरी तरफ नगर निगम की नई सफाई शाखा की एडहॉक कमेटी के प्रधान पद से इस्तीफा दे चुके संजीव दहिया के मामले को लेकर भी इस पर फैसला नहीं हो पाया। सफाई का बजट फाइनल के करने के बाद एडहॉक कमेटी इसे मंजूरी देगी जिसके बाद इसकी सरकार से अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन

इस पर निगम आयुक्त आरके सिंह ने कहा कि बजट पास हो चुका है। केवल सफाई के बजट पर शहरी विधायक की आपत्ति थी, इसे फिर से तैयार किया जा रहा है। इस मामले को अब एडहॉक कमेटी की निगरानी में भी लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 से 45 करोड़ तक होना चाहिए सफाई का बजट- विधायक
अभी तक सफाई के बजट में जो संशोधन किया है उसकी फाइनल लिखित कॉपी उनके पास नहीं आई है। वे चाहते हैं कि नए सिरे से जब सफाई के टेंडर हो रहे हैं, सफाई शाखा के कर्मचारियों की तनख्वाह भी अलग से दी जा रही है तो सफाई का बजट कम से कम होना चाहिए। उम्मीद है कि इसका बजट 40 से 45 करोड़ तक में होना चाहिए, ताकि जो पैसा बचे उससे शहर के विकास कार्य हो सकें।
- प्रमोद विज, विधायक, शहरी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed