फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now sugar mill will help the beneficiaries of housing

अब शुगर मिल करेगा निगम के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Now sugar mill will help the beneficiaries of housing
पानीपत। अब निगम के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी घटकों में आवेदन करने वालों की मदद शुगर मिल करेगी। डीसी के आदेश पर शुगर मिल प्रबंधन की ओर से एक टीम गठित की गई है। जो निगम से सभी घटकों के आवेदनकर्ताओं का रिकॉर्ड लेकर इनके दस्तावेजों की जांच करेगी। इसके बाद नियमानुसार उनको लाभ दिलवाया जा सकेगा।
विज्ञापन

नगर निगम के पास अब तक 12 हजार से ज्यादा लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बीएलसी और एएचपी घटक में आवेदन किया था लेकिन चार साल बाद भी लाभ नहीं मिला। इसके इंतजार में करीब चार हजार परिवार तो गुम तक हो चुके हैं, जिन्हें निगम ढूंढ रहा है। दूसरी ओर करीब बीएलसी के 1467 आवेदनकर्ता ऐसे हैं, जो योजना के अंतर्गत योग्य मिले लेकिन अब भी लाभ से वंचित हैं। करीब 200 आवेदनकर्ता ऐसे भी हैं जिनके पास अपनी जमीन का असल मालिकाना यानी रजिस्टरी तक नहीं है। ये आवेदनकर्ता सिर्फ मुख्तियारनामे और फुल पैमेंट एग्रीमेंट पर ही लाभ चाहते हैं, जिनको अब तक निगम ने होल्ड किया है। निगम की इसी उलझन को अब शुगर मिल सुलझाने जा रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इससे संबंधित समाचार को प्रमुखता से अपने 17 जून के अंक में प्रकाशित किया। उसके बाद जिला उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए शुगर मिल प्रबंधन को इस योजना पर निगम की मदद करने के निर्देश दिए ताकि जरूरतमंद लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के बीएलसी और एएचपी घटक के लिए निगम ने 2017 में याशी से सर्वे करवा डीपीआर तैयार कर 2018 में लिस्ट फाइनल की। इसमें बीएलसी के लिए शहर में 1467 और एएचपी के लिए दस हजार से ज्यादा लोगों को फाइनल किया। योजना के तहत तीन किस्तों में डेढ़ लाख और ढ़ाई लाख रुपये की राशि दी जानी थी, लेकिन आज भी आवेदनकर्ता लाभ से वंचित हैं।

टीम गठित की
जिला उपायुक्त के आदेशों पर शुगर मिल अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है। ये टीम निगम में पीएमवाई योजना के आवेदनकर्ताओं और लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच करने और उनको लाभ पहुंचाने तक में निगम की मदद करेगी। इसकी पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं।
- नवदीप सिंह, एमडी, शुगर मिल, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed