फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now preparing to plant more than 10 lakh saplings

महामारी में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए वन विभाग ने इस बार 10 लाख पौधारोपण का बनाया लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Now preparing to plant more than 10 lakh saplings
इस साल पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने दस लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना कि कोरोना के चलते बड़े स्तर पर आयोजन नहीं किए जा रहे हैं लेकिन मानसून शुरू होने पर वे पहली जुलाई से पौधरोपण अभियान की शुरुआत करेंगे। इस बीच जिलेवासियों को भी ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण लोग घरों से कम निकले थे। इस कारण ज्यादा पौधरोपण नहीं हो पाया और वन विभाग भी बड़े स्तर पर पौधरोपण नहीं कर पाया था। इसके बावजूद करीब पांच लाख पौधे रोपे गए थे। ऐसे अभियानों में सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे व संस्थाएं हिस्सा लेती हैं लेकिन कोरोना काल के कारण ऐसा संभव नहीं है। इसके बावजूद वन विभाग ने कमर कसी है कि पौधरोपण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि अक्तूबर 2020 में पानीपत का एक्यूआई 350 था, जो कि हरियाणा में सबसे ज्यादा था। इससे पहले भी पानीपत देश के सबसे प्रदूषित शहरों की गिनती में आ चुका है। ऐसे में पौधरोपण की महत्ता समझी जा सकती है। जिले की आबादी 2021 में अनुमानित 13 लाख 74 हजार है। यदि हर व्यक्ति एक-एक भी पौधा लगाने का संकल्प ले ले तो पानीपत हराभरा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा पौधे लगाने से कम होंगे सांस व चर्म रोग के रोगी
ज्यादा पौधरोपण करने से सांस व चर्म रोग के रोगी कम हो जाएंगे। पर्यावरण में जहरीली हवा को पेड़ साफ कर देता है, जिससे ऑक्सीजन तो 21 प्रतिशत ही रहेगी लेकिन वह 21 प्रतिशत ऑक्सीजन साफ हो जाएगी। बाहर पौधरोपण करने के साथ लोगों को अपनी छत व कमरों में इनडोर प्लांट लगाने चाहिए। जिले में फैक्टरियों के गंदे धुएं व वाहन के धुएं के कारण जिले में सांस संबंधी व चमड़ी के रोगियों की संख्या में इजाफा भी हो रहा है।

- डॉ. अमित कुमार, श्वांस रोग विशेषज्ञ।
2021 में 10 लाख से ज्यादा पौधरोपण का लक्ष्य बनाया गया है। 10 लाख पौधरोपण करने के लिए ज्यादा से ज्यादा अभियान चलाने की तैयारी है। पिछले साल महामारी के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले जिसके कारण पौधरोपण लगभग पांच लाख तक ही हो पाया।
- रणबीर सिंह, जिला वन विभाग अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed