फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now players will be able to practice at night under floodlights

Panipat News: अब दूधिया रोशनी में रात को अभ्यास कर सकेंगे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 03:23 AM IST
विज्ञापन
Now players will be able to practice at night under floodlights
पानीपत। अब जिले के खिलाड़ी शिवाजी स्टेडियम में रात को दूधिया रोशनी में खेल सकेंगे। नगर निगम स्टेडियम में 500-500 वॉट क्षमता की दो नई हाई मास्ट स्पोर्ट्स टावर लाइटें लगवाएगा। इन पर करीब 15 लाख रुपये का खर्च आएगा। ये लाइटें 16 मीटर ऊंची होंगी, ताकि दूर तक इनकी रोशनी फैल सके। पिछले साल भी नगर निगम ने यहां चार हाई मास्ट टावर लाइट लगाई थी। इन पर 43 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इनकी क्षमता भी करीब 200 वाट की थी। जिससे पर्याप्त रोशनी नहीं मिल रही थी। पिछले दिनों स्टेडियम में हुए डे-नाइट क्रिकेट मैच में अधिकारियों को अलग से लाइटों को इंतजाम करवाना पड़ा। इसके बाद अलग से इन दो हाई मास्ट स्पोर्ट्स टावर लाइटों को लगाने का निर्णय लिया गया, इसलिए निगम ने अब इसके लिए निविदा लगा दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फिलहाल स्टेडियम में जिले भर से खिलाड़ी हॉकी, क्रिकेट और जैवलिन थ्रो खेलों का अभ्यास करने आते हैं। अब तक रात को यहां सिर्फ किक्रेट मैच हो पाए हैं। वहीं, दूसरे खेलों के अभ्यास करने वाले खिलाड़ी शाम को छह सात बजे तक यानी अंधेरा होने से पहले तक अभ्यास कर पाते हैं। उचित रोशनी नहीं होने से उन्हेें अभ्यास करने में परेशानी होती है। अब स्पोर्ट्स लाइटें लगने के बाद अब खिलाड़ी दिन रात अभ्यास कर सकेंगे। इस समय शिवाजी स्टेडियम में सुबह-शाम करीब 500 खिलाड़ी रोजाना अभ्यास करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन


वर्जन:
शिवाजी स्टेडियम में नगर निगम 16 मीटर उंची दो हाई मास्ट स्पोर्ट्स टावर लाइटें लगाएगा। इसके लिए टेंडर लगा दिया गया है। इन पर करीब 15 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है। जिससे स्टेडियम में दिन रात खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed