फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now patients will get 24 hours X-ray services in Civil Hospital

Panipat News: अब रोगियों को मिलेगी नागरिक अस्पताल में 24 घंटे एक्स रे सेवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Now patients will get 24 hours X-ray services in Civil Hospital
पानीपत। अब जिला नागरिक अस्पताल में जल्द 24 घंटे एक्स रे की सेवाएं शुरू होंगी। नागरिक अस्पताल को मुख्यालय से दो रेडियोग्राफर मिले हैं। ये सोमवार को ड्यूटी ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में अब तक चार रेडियोग्राफर हो गए हैं। दो रेडियोग्राफर की ड्यूटी दिन में व दो की रात को होगी। हड्डी रोग विशेषज्ञ को किसी भी आपातकाल स्थिति में ऑनकॉल ड्यूटी पर आने के लिए अलर्ट पर रखा जाएगा। लोगों को 24 घंटे एक्स रे की सुविधा मिलेगी। वहीं दूसरी ओर समालखा सामान्य अस्पताल में भी एक्स रे की सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में फिलहाल सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक एक्स रे होते हैं। फिर तीन बजे तक एक्स रे रिपोर्ट मिलती है। प्रतिदिन यहां 40-45 एक्स रे होते हैं। 12 बजे के एक्स रे की सेवाएं नहीं मिल पाती। एक्स रे सेवा की अभाव में तीन बजे के बाद हादसों में घायल होकर आने वाले लोगों को खानुपर मेडिकल कॉलेज या कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल रेफर करना पड़ता है। लोगों को मजबूरन निजी अस्पताल में एक्स रे कराना पड़ता है। अब यहां 24 घंटे एक्स रे सेवाएं शुरू होने से नागरिक अस्पताल से रेफरल प्रतिशत भी कम होगा। फिलहाल जिले में नागरिक अस्पताल व समालखा सामान्य अस्पताल के अलावा दूसरी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स रे की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-
एक्स रे सेवा 24 घंटे सुचारू रखने का प्रयास
जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि एक्स रे सेवा 24 घंटे सुचारू रखने का प्रयास है। अब उनकी मांग पर मुख्यालय ने नागरिक अस्पताल में दो रेडियोग्राफर की नियुक्ति की है। अब एक्स रे सेवाएं 24 घंटे शुरू करेंगे। उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed