{"_id":"60a01df58ebc3ed63b653f9b","slug":"now-oxygen-filled-cylinders-will-not-be-provided-for-empty-cylinders-panipat-news-knl700619146","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंपेक्ट: अब फ्री मिलेगा ऑक्सीजन से भरा सिलिंडर, खाली सिलिंडरों के लिए नहीं देनी होगी सिक्योरिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंपेक्ट: अब फ्री मिलेगा ऑक्सीजन से भरा सिलिंडर, खाली सिलिंडरों के लिए नहीं देनी होगी सिक्योरिटी
विज्ञापन
होम आइसोलेटेड कोविड-19 मरीजों और ऑक्सीजन सिलिंडर वितरण करने वाली संस्थाओं के लिए राहत भरी खबर है। अब सभी को ऑक्सीजन से भरा सिलिंडर बिना रिफिलिंग चार्ज के मुफ्त में मिल सकेगा। इसके लिए 250 रुपये प्रति सिलिंडर का रिफिलिंग चार्ज नहीं देना होगा। वहीं खाली सिलिंडरों के लिए भी संस्थाओं को 12000 रुपये प्रति सिलिंडर की सिक्योरिटी राशि नहीं जमा करवानी होगी। इसके लिए शनिवार को जिला प्रशासन ने फैसला लिया है कि ऑक्सीजन सिलिंडरों फ्री दिया जाए। शहरी विधायक प्रमोद विज ने बिना सिक्योरिटी के संस्थाओं को खाली सिलिंडर दिलवाने की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने ये भी कहा कि इसके लिए वे खुद उपायुक्त से बातचीत करेंगे। संस्थाओं को 15-15 सिलिंडर दिलवाने का काम अपनी जिम्मेदारी पर करेंगे। अगर बाद में सिलिंडर खराब हुआ या वापस नहीं हुआ तो इसका हर्जाना भी वे खुद वहन करेंगे। किसी संस्था से इसका शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
गौरतलब है कि अमर उजाला ने ऑक्सीजन वितरण में प्रशासन की कवायदों और वितरण में आ रहीं परेशानियों को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। जिस पर रेडक्रॉस और संस्थाओं की डिमांड और ऑक्सीजन वितरण में आने वाली परेशानियों को भी साझा किया था।
उपायुक्त के आदेश के बाद हुआ फ्री : सचिव
शनिवार दोपहर को उपायुक्त के आदेशों के बाद अब रिफिलिंग चार्ज नहीं लिया जाएगा। पहले 250 रुपये रिफिलिंग चार्ज लिया जा रहा था। सभी को पूरा भरा ऑक्सीजन सिलिंडर मिल सकेगा। संस्थाओं को भी पूरा भरा सिलिंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-गौरव कुमार, सचिव, रेडक्रॉस, पानीपत।
बिना सिक्योरिटी मुहैया करवाएंगे खाली सिलिंडर : विधायक
आम आदमी और संस्थाओं के सामने खाली सिलिंडर की परेशानी आ रही है। इसके लिए 12 हजार की सिक्योरिटी राशि जमा करवाई जाती है। उपायुक्त से बात करूंगा। संस्थाओं को अपनी जिम्मेदारी पर बिना सिक्योरिटी दिए खाली सिलिंडर दिलवाए जाएंगे।
- प्रमोद विज, विधायक, शहरी, पानीपत।
अच्छी पहल, सभी को राहत : लीखा
जिला प्रशासन और शहरी विधायक की ये अच्छी पहल है। अब ऑक्सीजन भी फ्री मिलेेगी, सिलिंडर भी बिना सिक्योरिटी के मिल सकेंगे। जिससे होम आइसोलेटेड मरीजों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि हमारी संस्था पहले भी फ्री में ही ऑक्सीजन सिलिंडरों का वितरण कर रही थी।
-गौरव लीखा, सहयोग परिवार और न्यू टाउनशिप क्लब, ऑक्सीजन साइट