{"_id":"66da5d7709f20c742200e6c7","slug":"now-employees-who-revert-tax-files-without-any-solid-reason-will-be-punished-panipat-news-c-244-1-pnp1004-123815-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अब नपेंगे बिना ठोस वजह टैक्स की फाइल रिवर्ट करने वाले कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अब नपेंगे बिना ठोस वजह टैक्स की फाइल रिवर्ट करने वाले कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। नगर निगम आयुक्त आईएएस अधिकारी जयेंद्र सिंह छिल्लर ने वीरवार को कैंप कार्यालय में निगम के सभी ब्रांचों के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान सभी कर्मचारियों को से कहा कि अगर शहर के लोग परेशान हुए तो उसके जिम्मेदार निगम के संबंधित अधिकारी होंगे। ऐसे में वे लापरवाही से काम करने वालों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को समय से और सभ्य तरीके से काम करवाए जाएं। अगर कोई शिकायत मिली तो कार्रवाई निश्चित है।
निगम आयुक्त वीरवार को निगम अधिकारियों की मासिक बैठक ले रहे थे। उन्होंने सभी ब्रांचों के मुखियाओं से उनके अधीन होने वाले कामों की जानकारी लेकर उनकी प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। इस दौरान उनका मुख्य फोकस प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच की ओर रहा। उन्होंने टैक्स ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि अगर किसी आवेदक की फाइल को उन्होंने बगैर ठोस कारण रिवर्ट किया तो वे उन पर कार्रवाई होगी। ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
उन्होंने निगम के भवन शाखा के अधिकारियों से कहा कि वे शहर में हो रहे अवैध निर्माणों को चिह्नित करें और उन पर कार्रवाई करें। शहर के विकास कार्याें में गुणवत्ता की कमी न हो। अगर कहीं भी किसी भी विकास कार्य में गुणवत्ता की कमी मिली तो इंजीनियरिंग ब्रांच के जेई से लेकर एक्सईएन तक के अधिकारी जिम्मेदार मान जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी काम लंबित हैं उनकी प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों को भी जल्द से जल्द निपटाने के लिए कहा। उन्होंने इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों से कहा कि शहर की सड़कों पर गड्ढ़े नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
निगम आयुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि वे खुद शहर में घूमेंगे। शहर के विकास कार्यों से लेकर सफाई, पीने के पानी, सीवरेज की समस्याओं, उनके समाधानों पर लोगों से बातचीत करेंगे। निगम में आने वाले शिकायतों की भी मॉनिटरिंग होगी। इस बैठक में संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, डीएमसी अरुण भार्गव, एक्सईएन राहुल पूनिया, प्रदीप कल्याण व गोपाल कलावत मौजूद रहे।