फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now Delhi is 5 km away

फ्लाईओवर के निर्माण के किया रूट डायवर्ट, पांच किलोमीटर घूमकर होगा जाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Now Delhi is 5 km away
पानीपत। अगर आपको दिल्ली जाना है तो अब पांच किलोमीटर अधिक रास्ता तय करना होगा। यातायात पुलिस ने जाम की स्थिति को देखते हुए सोमवार से रूट डायवर्ट कर दिया, जिससे पानीपत से दिल्ली जाने वालों का रास्ता लंबा हो गया है। जीटी रोड पर बीबीएमबी के पास फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। इसकी वजह से पिछले 15 दिनों से छह-सात किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा था। इससे निजात के लिए पुलिस ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ बैठक कर रूट डायवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने नांगलखेड़ी के सामने और सेक्टर-29 जीटी रोड पर पर बैरिकेड्स लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया है। इस मार्ग से चारपहिया और भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। अब उन्हें सेक्टर-29 कट से औद्योगिक क्षेत्र के अंदर जाकर फिर से जीटी रोड पर आना होगा। इस तरह यातायात फ्लाईओवर निर्माण की जगह को बाइपास करेगा, जिससे जाम की स्थिति नहीं बनेगी। हालांकि दोपहिया वाहन चालकों पर रूट डायवर्जन का कोई असर नहीं पड़ेगा। फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने तक रूट डायवर्जन की यही स्थिति रहेगी।
विज्ञापन

यहां से होकर गुजरना होगा
दिल्ली जाने वाले वाहनों को अब जीटी रोड पर सेक्टर-29 कट से अंदर जाना होगा, जहां से सेक्टर-29 पार्ट-1 से होते हुए चौटाला रोड पर आएंगे। जहां से फिर जीटी रोड पर आकर दिल्ली की ओर रवाना हो सकेंगे। इसके लिए मार्ग पर साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं। चौटाला रोड की ओर से सेक्टर-29 में प्रवेश करने वाले वाहनों के मार्ग में भी बदलवा किया गया है। अगर इस रोड पर भी लंबा जाम लगता है तो वाहन चालक गोहाना रोड से होते हुए रिफाइनरी बाइपास पर आएंगे और फिर डाहर बाइपास से होते हुए जीटी रोड पर आ सकेंगे। सेक्टर-29 आने वाले वाहन चालक भी चौटाला रोड से जीटी रोड पर चढ़कर अनाज मंडी कट यूटर्न लेकर सेक्टर-29 में प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में जाने वाले रोगियों को होगी परेशानी
गांव सिवाह के पास दो बड़े निजी अस्पताल हैं। पानीपत की ओर से इन अस्पतालों में जाने वाली एंबुलेंस को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। एंबुलेंस को भी सेक्टर 29 से चौटाला रोड होते हुए जीटी रोड पर आना पड़ेगा। इसमें रोगियों को आधे से पौना घंटा लगेगा इसलिए स्थिति कई बार गंभीर भी हो सकती है।

पुलिस से करें सहयोग
बीबीएमबी के पास लंबा जाम रहता था। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्ट किए गए हैं। अगले आदेश तक रूट डायवर्ट होंगे। लोगों से सहयोग की अपेक्षा है।
- संदीप सिंह, डीएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed