फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Now all government facilities will be available in one click on mobile app 'Help-Me'

अब मोबाइल एप ‘हेल्प-मी’ पर एक क्लिक में मिलेंगी सभी सरकारी सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Now all government facilities will be available in one click on mobile app 'Help-Me'
पानीपत। प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली सेवाएं और सूचनाएं अब एक एप ‘हेल्प-मी’ से मोबाइल पर ही प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए जिलावासी गूगल प्ले स्टोर से जनसहायक एप डाउनलोड कर सकते हैं। एप का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर या परिवार पहचानपत्र के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। सभी नागरिकों को विभाग के अनुसार एवं सरल पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी जन सहायक एप पर मिलेंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि इस एप पर 112 आपातकालीन सेवाएं, 100 पुलिस, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 104 स्वास्थ्य, 1091 महिला हेल्पलाइन, 10.98 बाल हेल्पलाइन, 1075 कोविड-19 हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं के रूप में निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल, आधारभूत संरचना व कौशल विकास और सरल सेवाएं, विभागवार सेवाएं, यूजर्स सेवाएं व जन शिकायत एवं आरटीआई आदि सभी प्रकार की सेवाएं व सूचनाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

साथ ही एप पर नवीनतम समाचार, कैलेंडर एवं कार्यक्रम, सरकारी की नवीनतम उपलब्धियां और घोषणाओं सहित सरकारी दूरभाष निर्देशिका भी मौजूद है, जिसका प्रयोग लोग अपने मोबाइल फोन के माध्यम से उठा सकते हैं। जन सहायक एप के माध्यम से सरकार किसी विशेष जिला, आयु वर्ग आदि के नागरिकों को नोटिफिकेशन भेज सकती है। एप पर रजिस्ट्रेशन करवाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है। इसके माध्यम से सरकारी सेवाओं पर लोग सुझाव भी दे सकते हैं। साथ ही प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर विभागों की सेवा को और उत्कृष्ट बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश का कोई भी नागरिक ले सकता है इसका लाभ
उन्होंने कहा कि इस एप की मदद से कोई भी हरियाणा में किसी भी प्रकार की परेशानी की स्थिति में सेवाओं का लाभ ले सकता है। हरियाणा जनसहायक एप की मदद से राज्य के नागरिकों को सूखा राशन वितरण, बना बनाया भोजन, डॉक्टर, पढ़ाई, कहीं पर आने-जाने के लिए पास, वित्तीय मदद, सिलिंडर, एंबुलेंस सहित अन्य विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने का विकल्प भी है। एप के माध्यम से किसी व्यक्ति द्वारा किसी भी सेवा के लिए अनुरोध किए जाने पर तुरंत संबंधित जिला के संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया जाता है। स्वयं सेवी संस्थाएं तथा समर्थ नागरिक एवं परिवार इस एप के माध्यम से पंजीकरण करवा कर जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचा सकते हैं। इस एप के माध्यम से घर से ही मोबाइल बैंकिंग एप से नकदी की निकासी के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed