{"_id":"68e5778b91de0e08f40aba75","slug":"notorious-thief-sunny-gangoiya-arrested-along-with-his-accomplice-10-crimes-revealed-panipat-news-c-244-1-pnp1012-145137-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शातिर चोर सन्नी गंगोईया साथी सहित काबू, 10 वारदात का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शातिर चोर सन्नी गंगोईया साथी सहित काबू, 10 वारदात का खुलासा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पांच माह में चोरी की 10 से ज्यादा वारदात को अंजाम देने के आरोप में सन्नी गंगोईया निवासी शिव चौक सनौली रोड और उसके साथी दिलशाद निवासी बलजीत नगर के साथ सीआईए-2 की टीम ने सोमवार शाम को काला आंब मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। दबिश के दौरान सन्नी व उसका साथी काला आंब के पास एक खंडहर मकान की छत से कूद गए जिससे उनकी टांग टूट गई।
मंगलवार को पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए प्रेसवार्ता की। जहां पर पीड़ित परिवार भी पहुंच गए। उन्होंने सन्नी को पुलिस गिरफ्त में पीटने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस पर चोर को संरक्षण देने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। पीड़ित परिवारों का कहना है कि पुलिस ने चोर को पकड़ लिया लेकिन एक रुपया भी बरामद नहीं किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
डीएसपी सतीश वत्स ने पुलिस सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि पांच माह से चांदनी बाग, किला, मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के कई घरों में चोरी की वारदात हुई थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पुलिस ने शातिर चोर सन्नी गंगोईया और दिलशाद के खंडर मकान में छिपे होने की सूचना पर दबिश दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों मकान की छत से कूद गए। जिससे उनकी टांग में फ्रेक्चर आ गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पहले दिन में सेक्टर व कॉलोनियों में घूमकर ऐसे मकानों को चिन्हित करते जिनके गेट पर ताला लगा हो। इसके बाद रात के समय दोनों मिलकर उन मकानों का ताला तोड़ कर चोरी करते थे। सन्नी के खिलाफ चोरी के 22, दिलशाद पर 9 मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी सन्नी उर्फ गंगाेईया करीब साढ़े तीन माह पहले व आरोपी दिलशाद उर्फ नोनू करीब 7 माह पहले जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से की थी शिकायत
प्रेसवार्ता के दौरान पीड़ित परिवार पुलिस कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने सीआइए-2 में तैनात एक एसआई पर आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए। सेक्टर 11 निवासी सुमित और उनकी पत्नी पायल ने कहा कि चोर उनके घर से 28 तोले सोना ले गए थे। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मुख्यमंत्री जब पानीपत पहुंचे तो उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। लेकिन अभी तक सामान की बरामदगी नहीं की। वहीं, सेक्टर-11 के राजेश, माटा चौक के गगनदीप ने बताया कि उनके घर में भी चोरी हुई थी।
इन वारदात का खुलासा-
- 30 अगस्त की रात माॅडल टाउन के शांति नगर में सूने मकान से 3 लाख 20 हजार रुपये व सोने-चांदी के गहने चोरी।
- 28 जून की रात रामायणी चौक वार्ड नंबर 9 में एक घर से 45 हजार रुपये चोरी किए।
- 19 जुलाई की रात सेक्टर-11 में एक सूने घर में घूसकर सोने-चांदी की गहने व 1 लाख 70 हजार रुपये चोरी।
- 8 अगस्त की रात न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हैण्डलूम कारोबारी के घर से 15 लाख रुपये व दो मोबाइल चोरी।
- 21 अगस्त की रात सेक्टर-12 में सूने घर से सोने के गहने व 60 हजार रुपये चोरी किए।
- 29 सितंबर की रात एनएचबीसी सेक्टर-11 में सूने मकान से 35 हजार रुपये की नकदी व सोने के गहने चोरी किए।
- 30 अगस्त की रात सेक्टर-24 में एक सूने मकान से सोने के गहने व 6 लाख 90 हजार रुपये चोरी किए।
- 6 सितंबर की रात सेक्टर 11 में एक मकान से सोने चांदी के गहने व 26 हजार रुपये चोरी किए।
- अगस्त माह में सेक्टर 11 न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक मान से सोने के गहने व 55 हजार रुपये चोरी किए।
- 5 सितंबर की रात न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक घर से सोने के गहने व 1 लाख 75 हजार रुपये चोरी किए।