{"_id":"658750f76a3d98e3350bb8d6","slug":"notice-given-for-wrong-revert-files-clarification-sought-panipat-news-c-244-1-pnp1004-11125-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: संपत्तिकर शाखा के तीन कर्मचारियों ने गलत रिवर्ट की फाइलें तो नोटिस थमा मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: संपत्तिकर शाखा के तीन कर्मचारियों ने गलत रिवर्ट की फाइलें तो नोटिस थमा मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त निदेशक कंवर सिंह ने दौरा कर रिवर्ट फाइल कर सचिन छौक्कर से मांगा जवाब
हरीश और प्रेम प्रकाश को भी गलत फाइल रिवर्ट करने पर लिखित में मांगा जा चुका है जवाब
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत।
नगर निगम की संपत्तिकर शाखा में अधिकारी या कर्मचारी अब बेवजह लोगों को फाइलों को यहां से वहां घुमाकर चक्कर नहीं कटवा पाएंगे। इसके लिए निगम अधिकारियों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।
शुक्रवार को पालिका बाजार संपत्तिकर शाखा के दौरे के दौरान संयुक्त निदेश कंवर सिंह ने निगम कर्मचारी सचिन छौक्कर से फाइल को गलत रिवर्ट करने का नोटिस देकर जवाब मांग लिया है। वहीं, इससे पहले निगम अधिकारियों ने हरीश और प्रेम प्रकाश को भी नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। अब निगम के इन तीनों कर्मचारियों को अपना जवाब देना होगा। हालांकि मौखिक तौर पर तीनों कर्मचारियों ने काम को सही ठहराया है लेकिन अब उनके स्पष्टीकरण के जवाब पर आगामी कार्रवाई निर्भर करेगी।
उल्लेखनीय है कि कुछ निगम कर्मचारी जानबूझ कर लोगों को परेशान करने के लिए संपत्ति कर की फाइलों को अकारण ही एक दूसरे कर्मचारी को रिवर्ट कर दे रहे थे। इसकी शिकायत अधिकारियों के पास गई तो अधिकरियों ने तुंरत दो कर्मचारियों हरीश और प्रेम प्रकाश को नोटिस जारी कर इसका स्पष्टीकरण मांग लिया। इसके बाद शुक्रवार को निकाय के संयुक्त निदेशक जब दौरे पर थे तो उन्होंने चुपचाप निगम के तीन हेल्प डेस्क का दौरा करते हुए कर्मचारी सचिन छौक्कर से एक फाइल रिवर्ट करने का कारण पूछ लिया। जवाब से अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए तो संयुक्त आयुक्त को कर्मचारी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगने के आदेश दिए।
विज्ञापन
निगम क्षेत्रीय कराधान अधिकारी कुलदीप राणा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर ही कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।