फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nomination for District Bar Association election today

जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nomination for District Bar Association election today
पानीपत। जिला बार एसोसिएशन के लिए वीरवार को पांच पद प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सह-सचिव और कैशियर पद के लिए लाइब्रेरी में नामांकन भरे जाएंगे। अब तक इन पदों के लिए कुल 13 चेहरे सामने आ चुके हैं। नामांकन भरने का समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक है। चुनाव अधिकारी के अनुसार, नामांकन के लिए उम्मीदवार को पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी कार्ड के साथ आना होगा। उम्मीदवार तीन दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक के बीच नामांकन वापस ले सकता है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव सत्र 2021-22 की सूची जारी हो चुकी है। चुनाव 17 दिसंबर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिला बार एसोसिएशन के रिटर्निंग अफसरों ने चुनाव के नियमों को जारी किया है। इसमें चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को सख्त हिदायतें दी गई हैं कि वे वोटर के घर जाकर वोट नहीं मांग सकेंगे। कोई भी उम्मीदवार चैंबर कांप्लेक्स में अपने बोर्ड, बैनर या स्टीकर नहीं लगा सकेगा। बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों को अपना बिजली बिल एवं लाइब्रेरी से ली गई किताबों को वापस जमा कराना होगा। चुनाव लड़ने के लिए जमा कराई जानी वाली जमानत राशि वापस नहीं होगी। उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट 4 दिसंबर दोपहर एक बजे के बाद जारी होगी। 17 दिसंबर को चुनाव होगा। शाम चार बजे वोटों की गणना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

पिछली बार सुरेंद्र की हुई थी 37 वोट से हार
छह नवंबर 2020 को हुए चुनाव में सुरेंद्र दूहन को शेर सिंह खर्ब ने मात्र 37 वोट से हराकर जीत हासिल की थी। शेर सिंह खर्ब को 680 और सुरेंद्र दूहन को 643 वोट मिली थी। हालांकि हेट्रिक लगाने के बाद शेर सिंह खर्ब इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वहीं सुरेंद्र दूहन ने इस बार भी प्रधान पद के लिए दावेदारी ठोक दी है। उनके विपक्ष में राजेश शर्मा और वीरेंद्र मलिक हैं। राजेश शर्मा ने भी 2018 में प्रधान पद के लिए नामांकन भरा था, लेकिन बड़े अंतर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए किस पद के लिए किसने ठोकी दावेदारी-
प्रधान- सुरेंद्र दूहन, राजेश शर्मा, वीरेंद्र मलिक
उपप्रधान- कमल दूआ, सुनिल वधवा
सचिव- अशीष बसंल, वैभव दैशवाल
सह सचिव- संयम बतरा, नवीन जसपाल
कैशियर- जितेंद्र रावल, अमित भारद्वाज, रोहताश देहरान, दीपक सचदेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed