फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Noman was in contact with Iqbal since childhood

Panipat News: बचपन में ही इकबाल के संपर्क में था नोमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Noman was in contact with Iqbal since childhood
पानीपत। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी नोमान इलाही से सात दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में कई मामलों का खुलासा हुआ हैं।
विज्ञापन

वह पैसों के लिए भारत की अति महत्वपूर्ण सूचनाएं आईएसआई एजेंट इकबाल काना को पाकिस्तान भेजता था। वह करीब दस साल की उम्र में ही इकबाल काना के संपर्क में आ गया था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद इकबाल काला ने उससे सेना के पाक बॉर्डर समेत अन्य कई जिलाें की महत्वपूर्ण जानकारी मांगी थी। उसने कुछ सूचनाएं इकबाल को भेजी भी थी। उसे इनका पैसा भी मिला था।
पुलिस नोमान से रिमांड के दौरान उसके मोबाइल फोन का रिकार्ड खंगाल रही है। ये जानकारी पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने पुलिस सभागार में मीडिया को दी।
उन्होंने बताया कि 13 मई को नोमान इलाही को जासूसी के आरोप में सेक्टर-29 थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। सात दिन का रिमांड पूरा होने के बाद मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर उसका चार दिन का रिमांड और बढ़ाया गया है। आरोपी ने पूछताछ में पता चला है कि आईएसआई एजेंट इकबाल काना का उनके पिता के पास घर पर आना जाना था। वह उनको बचपन से ही अच्छी तरह से जानता था और दस साल की उम्र में पूरी तरह से उसके संपर्क में आ गया था।
विज्ञापन

इकबाल काना 1995 में पाकिस्तान चला गया था। इसके बाद भी नोमान का उसके साथ संपर्क बना रहा। ऑपरेशन सिंदूर से पहले ही इकबाल ने उसके अधिक सक्रिय रहने को कहा था। दोनों की व्हाट्सएप कॉल पर लंबी बातचीत हुई थी। पुलिस ने मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लेकर जांच की थी। इसमें से कुछ डाटा डिलीट मिला है। दो दिन पहले पुलिस को मोबाइल फोन की डिटेल भी मिल गई है। जिससे उसके लिंक तलाश किए जा रहे हैं। जिससे उनके नेटवर्क का पता चल सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed