फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No sunshine for three days, cold wave to keep people shivering till 6th

Panipat News: तीन दिन से नहीं निकली धूप, 6 तक शीतलहर से छूटेगी कंपकंपी

Sun, 04 Jan 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 04 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
No sunshine for three days, cold wave to keep people shivering till 6th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। लगातार चौथे दिन भी कड़ाके की ठंड ने बेहाल किया। तीन दिन से धूप नहीं निकलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। घना कोहरा छाने के साथ ही ठिठुरनभरी ठंड सता रही है। शनिवार को भी दिनभर ऐसी ही स्थिति रही।
ठंड ने सुबह से शाम तक बेहाल किया। ठंड बढ़ने के कारण अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही चल रहा है। तापमान में गिरावट होने से ठंड का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 6 जनवरी तक शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 5 जनवरी के दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से विशेषकर रात्रि के तापमान में फिर से गिरावट संभावित है।
विज्ञापन

आगामी 4 और 5 जनवरी को घने कोहरे व शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 6 जनवरी तक कोहरा छाने की संभावना है।
10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा : शीतलहर की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को ठंड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है जिसके अनुसार लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। बच्चों व बुजुर्गों को जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलना चाहिए। ठंड के कारण लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं कार्यालयों में हीटर की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed