{"_id":"61e5cf1cd9ff185543681842","slug":"no-relief-from-cold-people-trembling-panipat-news-knl963386197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से राहत नहीं, कांप रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से राहत नहीं, कांप रहे लोग
विज्ञापन
पानीपत। लगातार 10 दीन से ज्यादा हो गए नहीं निकली धूप बच्चों को टोपी व खुद महिलाएं शॉल ओढ़कर जाती हु?
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। इन दिनों प्रचंड ठंड अपने तीखे तेवर दिखा रही हैं। सुबह कोहरा, दिनभर छाए रहने वाले बादल तथा धीमी ठंडी हवाओं से लोग कंपकंपाने को मजबूर हैं। सुबह-शाम की ठंड नश्तर की भांति चुभ रही है। सोमवार को भी कोहरे और बादलों ने ऐसा घेरा कि अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह से मौसम विभाग ने इसे कोल्ड-डे की संज्ञा दी है। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
वहीं, मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी की हे। मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से आ रहा है। ईरान में नया विक्षोभ उठकर तेजी से उत्तर भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। इसका असर 18 जनवरी की रात से आने लगेगा। इसके बाद हवा की गति यदि अनुकूल रही तो 19 जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।
सूर्य के उत्तरायण में पहुंचने के बाद कोहरे व बादलों ने बढ़ाई ठंड
मकर संक्रांति के साथ जहां सूर्यदेव दक्षिणायन से उत्तरायण यानी मकर राशि में प्रवेश करते हैं। वहीं, ठंड भी कम होने लगती है, लेकिन इस वर्ष मौसम चक्र कुछ और ही इशारे दे रहा है। पहाड़ों में हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में लगातार कई दिन हुई बारिश के बाद ठंड पहले से ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन
मैदानी इलाकों में ठंड बनी प्रचंड
प्रदेश सहित जिले में मौसम शुष्क हो चुका है, लेकिन कड़ाके की ठंड बरकरार है। मैदानों में घना कोहरा और पाला दुश्वारी का सबब बना हुआ है। मैदानी इलाकों में ठंड प्रचंड बन चुकी है। सड़क परिवहन पर भी कोहरे का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिन मौसम इसी प्रकार का बना रहने का अनुमान है। मैदानों में सुबह-शाम कोहरा छाया रह सकता है।
नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन, 73 प्रतिशत पहुंची नमी
सोमवार को पूरा दिन सूरज के दर्शन नहीं हो सके। वातावरण में नमी की मात्रा भी 73 प्रतिशत तक बनी हुई है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। नश्तर की तरह चुभती बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया। शाम को गलन और बढने से बाजारों में सांझ ढलने के साथ ही बाजार सूने हो गए।
बीते दिनों की भांति सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। वहीं, ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावअ दर्ज की गई। पानीपत का अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वातावरण में नमी की मात्रा 73 प्रतिशत और हवा की गति करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
भीषण ठंड के बीच अधिकतर स्थानों पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान गिर गया है। पूरे प्रदेश में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप बढ़ा है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज करने का पूर्वानुमान लगाया है।
- डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
कोल्ड डे कब होता है
अगर किसी इलाके में लगातार दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और उस दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.5 से लेकर 6.4 डिग्री तक कम हो।