फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No political party has given respect to Gurjar community: Karan Singh

गुर्जर समाज को किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं दिया सम्मान : कर्ण सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
No political party has given respect to Gurjar community: Karan Singh
बापौली। गुर्जर समाज की बैठक शनिवार को ऊझा रोड स्थित गुर्जर भवन में हुई। जिसमें पानीपत व करनाल के मौजिज लोग शामिल रहे। इसमें समाज के राजनीतिक अधिकार पर खुलकर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता गुर्जर सभा के प्रधान कर्ण सिंह पसीना ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने गुर्जर समाज की अनदेखी की है। देश में गुर्जर समाज का इतनी बड़ी जनसंख्या होने के बाद भी किसी भी राजनीतिक दल ने गुर्जर समाज के व्यक्ति को कैबिनेट मंत्री, राज्यपाल व किसी भी प्रदेश का मुख्यमंत्री भारत देश के अंदर गुर्जर समाज का कोई भी व्यक्ति नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में गुर्जर समाज के हर व्यक्ति को सोच समझकर निर्णय लेना होगा। अब तक हरियाणा प्रदेश में किसी भी दल की सरकार ने गुर्जर के रिटायर आईएएस व एचसीएस को दोबारा नियुक्ति नहीं दी है, जबकि अन्य समाज के लोगों को नियुक्त कर गुर्जर समाज की सरेआम अनदेखी की जा रही है। गुर्जर समाज प्रदेश के 670 गांवों और करीब 17 विधानसभा सीटों पर विशेष भूमिका निभाता है। फिर भी 1966 से 2024 तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अनुपात के हिसाब से उन्हें हक नहीं दिया है। इस मौके पर पूर्व सरपंच रतन सिंह रावल, राजकुमार छौक्कर, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र जलमाना, जयपाल छौक्कर, चूहड़ सिंह रावल,अधिवक्ता सतीश रावल, सुभाष रावल,मास्टर ब्रह्मपाल रावल, मोनू रावल व इलम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed