{"_id":"66da5d5c5aac61b5ca0f2bad","slug":"no-nomination-was-done-on-the-first-day-ro-kept-waiting-panipat-news-c-244-1-pnp1001-123831-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन, आरओ करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन, आरओ करते रहे इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। विधानसभा चुनाव के नामांकन के पहले दिन चारों विधानसभाओं में कोई नामांकन नहीं आया। चारों आरओ और उनकी टीम के अलावा सुरक्षाबल पूरा दिन इंतजार करते रहे। वहीं भाजपा के अलावा किसी दूसरे दल ने अब प्रत्याशी घोषित नहीं किए। प्रत्याशी अभी तक अपने नामांकन फार्म तैयार कराने में लगे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर पांच अक्टूबर को मतदान हैं। इसके लिए वीरवार पांच सितंबर से नामांकन कार्य शुरू किया गया है। पानीपत शहर के आरओ एडीसी डॉ. पंंकज को बनाया है। पानीपत ग्रामीण, समालखा व इसराना में संबंधित एसडीएम को आरओ बनाया है। वीरवार को सुबह 11 बजे से नामांकन कार्य शुरू हुआ। आरओ और उनकी पूरी टीम सुबह ही कार्यालयों में पहुंची, लेकिन तय समय तक कोई भी नामांकन नहीं आया। ऐसे में
नामांकन को लेकर कई विभागों ने एनओसी ली जानी है। इसके अलावा बैंक खाता व अन्य कई नियम हैं। इसके अलावा कानूनी रूप से भी कई राय ली जा रही हैं। इनमें सबसे बड़ा संपत्ति का ब्यौरा है। इसमें उम्मीदवार के साथ अपने परिवार की संपत्ति का भी ब्यौरा देना है। नामांकन को लेकर कानूनी रूप से भी सलाह ली जा रही है। इसको लेकर पूरा दिन वकीलों के चैंबर में लोगों के चक्कर लग रहे हैं।
वर्जन :
विधानसभा चुनाव को लेकर वीरवार को नामांकन का कार्य शुरू हो गया है। इसको लेकर चारों विधानसभा में आरओ की ड्यूटी लगाई है। पहले दिन चारों विधानसभा में कोई नामांकन नहीं मिला है।
विज्ञापन
डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त।