{"_id":"60eca6628ebc3ebb4f2908bd","slug":"no-drinking-water-dirt-and-broken-roads-became-the-throat-panipat-news-knl762658155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीने का पानी नहीं, गंदगी और टूटी सड़कें बनीं गले की फांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीने का पानी नहीं, गंदगी और टूटी सड़कें बनीं गले की फांस
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर 9 के अंतर्गत आने वाली परमहंस कुटिया कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं को भयंकर टोटा है। यहां न तो लोगों को स्वच्छ पीने का पानी मिल पाता है और न ही गंदगी की सफाई हो पाती है। यहां की टूटी सड़कें भी लोगों की बढ़ती परेशानी की मुख्य वजह बन चुकी है। इन टूटी गलियों में कई बार लोग गिरकर चोटिल तक हो चुके हैं। परेशान लोगों ने प्रदर्शन और नारेबाजी कर स्थानीय नेताओं पर गुस्सा उतारा। कहा कि अबकी वोट से चोट देने का काम करेंगे।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि ये समस्याएं आज से नहीं बल्कि सालों से परेशान हैं। सफाई कर्मी न आने से यहां के सीवर ब्लॉक हो चुके हैं। घरों से निकलने वाला गंदा पानी घरों के बाहर ही जमा हो रहा है। कॉलोनी में भयंकर बदबूदार माहौल है। मूलभूत सुविधाएं न मिलने से परेशान लोगों ने निगम प्रशासन और स्थानीय लोगों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया पर सुधार नहीं हो रहा। कॉलोनी के लोगों ने निगम को अल्टीमेटम जारी करते हुए कहा है कि अगर अबकी बार उन्हें सुविधाएं नहीं मिली तो वे मजबूरन निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
लोगों ने बताया कि पास में ही एक कबाड़ी वाले की दुकान है। जिसने रोड पर ही अपने कबाड़ को रखकर अतिक्रमण किया है। इससे कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा है। कबाड़ से निकलने वाली गंदगी लोगों के घरों तक में घुस जाती है। इससे निकलने वाली बदबू भी भयंकर है, जिसमें सांस लेना तक दूभर हो जाता है। इसकी कई बार शिकायत भी की लेकिन निगम ने इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
हमें भी साफ माहौल में रहने का हक
कॉलोनी के लोगों ने कहा कि उन्हें भी साफ सुथरे माहौल में जीने का अधिकार है। हमारे बच्चे भी साफ माहौल में सांस ले सकें। गंदगी के कारण किसी भी वायरस के शिकार न हों। यहां की गंदगी से किसी भी प्रकार के संक्रमण का डर बना रहता है। अपने आसपास साफ सफाई रखने के लिए भी हमें दूसरों से विनति करनी पड़ती है और निगम प्रशासन इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
कॉलोनी में मुख्य रूप से केवल टूटी हुई गलियों व सड़कों की शिकायत है। इसके बारे में निगम अधिकारियों को आगाह करवाया जा चुका है। अब जल्द ही यहां का टेंडर लगवाकर काम शुरू करवाया जाएगा। वार्ड के लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके अलावा वार्ड या कॉलोनी में दूसरी कोई समस्या नहीं है।
अशोक नारंग, पूर्व पार्षद, एवं पार्षद पति, वार्ड नंबर 9