{"_id":"6177104943e32f0e7a036277","slug":"no-damage-to-houses-due-to-factory-demolition-engineering-plan-being-made-panipat-news-knl87684177","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी गिराने में घरों को न हो क्षति, बन रहा इंजीनियरिंग प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी गिराने में घरों को न हो क्षति, बन रहा इंजीनियरिंग प्लान
विज्ञापन
पानीपत। फैक्टरी में से निकलता हुआ धुआं।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जाटल रोड पर यूनाइटेड ओवरसीज कॉरपेट फैक्टरी में लगी आग के 96 घंटे बाद भी धुआं थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिस वजह जर्जर बिल्डिंग को गिराने में देरी हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार तक इमारत ठंडी हो सकती है। इसके बाद नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, डीटीपी और एचएसवीपी की टीम इमारत गिराने का काम शुरू करेगी।
फिलहाल, विभाग की तरफ से इमारत गिराने का ऐसा इंजीनियरिंग प्लान तैयार किया जा रहा है, जिससे आसपास के मकानों को कोई नुकसान नहीं हो। मकान और दुकानों को खाली करा दिया गया है, जिससे इमारत को गिराने के दौरान कोई नुकसान नहीं हो। उम्मीद जताई जा रही है कि दो दिन के बाद काम शुरू करने की उम्मीद है और काम कब तक चलेगा, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
टीम को ये आ रहीं दिक्कतें
1. इमारत का गर्म होना-
कॉरपेट फैक्टरी की इमारत गर्म है, हाथ- पैर जलने का डर है, ट्रैक्टर, क्रैन को फैक्टरी के अंदर नहीं ले सकते, उनके टायर फटने का डर है, बिना साधनों के इमारत नहीं गिराई जा सकती।
विज्ञापन
2. जहरीला धुआं-
फैक्टरी का धुआं थमने का नाम नहीं ले रहा, फैक्टरी के अंदर मेट, कारपेट की वजह से धुआं जहरीला हो चुका है। बिल्डिंग के अंदर जाने का प्रयास किया तो धुआं जान ले सकता है।
बिल्डिंग को गिराने का प्लान तैयार किया जा रहा है, इसमें सुरक्षा के सभी इंतजामों का ध्यान रखा जाएगा। जल्द काम शुरू किया जाएगा।
- नवीन शहरावत, एक्सईएन, नगर निगम