{"_id":"68c07c2f298f56170703c026","slug":"nmmss-exam-will-be-held-on-november-30-2337-students-will-be-selected-panipat-news-c-244-1-pnp1007-143405-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एनएमएमएसएस की परीक्षा 30 नवंबर को, 2337 छात्रों का होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एनएमएमएसएस की परीक्षा 30 नवंबर को, 2337 छात्रों का होगा चयन
Wed, 10 Sep 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राष्ट्रीय साधना सह पात्रता छात्रवृत्ति (एनएमएमएसएस) योजना के लिए 30 नवंबर को परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा के लिए विद्यार्थी 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में विद्यार्थियों की मानसिक योग्यता को जांचने के लिए 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। छात्रवृत्ति के लिए 2337 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। आठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी 15 अक्टूबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिलास्तर पर परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में बीसी-ए वर्ग को 16 प्रतिशत, बीसी-बी वर्ग को 11 प्रतिशत, एससी वर्ग को 20 प्रतिशत और दिव्यांग वर्ग को तीन प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। वेबसाइट पर 10 दिन पहले रोल नंबर अपलोड होंगे। आवेदन पत्र आनलाइन भरा जाएगा। परीक्षा के लिए सीमित पाठ्यक्रम नहीं हैं। प्रश्नों का स्तर 7वीं व 8वीं कक्षा के लिए होने वाले हरियाणा बोर्ड, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के पाठ्यक्रम के स्तर के अनुरूप होगा। परिणाम के लिए ओएमआर शीट का मूल्यांकन किया जाएगा। मानसिक योग्यता जांचने के लिए 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नकारात्मकता मार्किंग नहीं है।
आवेदन के लिए पात्रता-
- विद्यार्थी राज्य के सरकारी और अनुदान प्राप्त विद्यालय में पढ़ रहे हों।
- सातवीं में परीक्षार्थी ने 55 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास की हो।
- परीक्षार्थी के माता-पिता की वार्षिक आय साढ़े तीन लाख से कम हो।
वर्जन :
इसका लिंक परिषद व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। प्रवेश-पत्र, रोल नंबर परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड होंगे। परीक्षा में चयनित परीक्षार्थियों की सूची सभी विद्यालयों में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
- संदीप कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग