फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nine out of 16 employees in Kabadi PHC were absent, caught by CM Flying

Panipat News: काबड़ी पीएचसी में 16 कर्मचारियाें में से नौ गैरहाजिर, सीएम फ्लाइंग ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Nine out of 16 employees in Kabadi PHC were absent, caught by CM Flying
पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थय केंद्र काबड़ी का औचक निरीक्षण किया। इसमें पीएचसी में से नौ कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इनमें डॉक्टर तक शामिल रहे। जांच टीम ने पीएचएसी के रिकॉर्ड समेत दवा और इलाज कराने पहुंचे लोगों से भी बातचीत की। टीम को निरीक्षण के दौरान लैब टेक्नीशियन सुरेंद्र सिंह लैब में हाजिर मिला। इसने पीएचसी में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर डॉ. मंदीप कौर इंचार्ज पीएचसी काबड़ी बारे पूछने पर बताया कि वे फरीदपुर गांव में एएनसी कैंप में जांच पर गई हैं, जिन्हें फोन पर सूचित कर पीएचसी काबड़ी में बुलाया गया। टीम ने पीएचसी काबड़ी का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पीएचसी में तैनात कर्मचारियों में से नौ कर्मचारी, जिनमें प्रवीन रावल, पुष्पा देवी, पूजा, रजनी, डॉ. अनिल, डॉ. मीनाक्षी, अमित मलिक, नीरू बाला, योगेंद्र आर्य गैर हाजिर मिले। गैरहाजिर कर्मचारियों पर विभागीय नियमों के अनुसार कार्यवाही करने के लिए उच्च अधिकारियों को कहा गया है।
विज्ञापन

पीएचसी का अपना भवन नही है, भवन किराए पर मिला। जिसके कारण कमरों की कमी होनी पाई गई। वैक्सीन स्टोर मे इनफोरमेशन अस्सिटेंट तक के लिए अलग से कमरा नहीं था। पीएचसी में केवल एक डॉक्टर हैं, दूसरे डॉक्टर के पास अतिरिक्त चार्ज होने के कारण सप्ताह में केवल एक ही दिन मरीजों को देख पाते हैं। कार्रवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल से निरीक्षक बलीराम, उप निरीक्षक राजसिंह समेत गुप्तचर इकाई पानीपत के अधिकारी शामिल रहे। जांच अधिकारियों ने पूरे मामले की रिपेार्ट सरकार को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन








ओपीडी- निरीक्षण के दौरान पीएचसी में 62 ओपीडी मिली। जनवरी 2023 से अगस्त 2023 तक 13037 ओपीडी का रिकॉर्ड मिला।
लेबर/डिलीवरी रूम- पीएचसी में वर्ष 2023 के दौरान 75 डिलीवरी होनी पाई गई।

जननी सुरक्षा योजना- इस योजना के तहत वर्ष 2023 में कुल 250 फार्म भरे मिले।

आयुष्मान चिरायु कार्ड- इस योजना के तहत वर्ष 2023 मे 1083 आयुष्मान चिरायु कार्ड बने मिले।

अनटाईड फंड- अगस्त 2023 में पीएचसी काबड़ी में एक लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। जिसमें से 41 हजार रुपये पीएचसी के अन्य कार्यों पर लगाए मिले बाकि 49 हजार रुपये बकाया दिखे।

एनीमिया मुक्त भारत प्रोग्राम- इसके तहत माह जनवरी से अब तक कुल 1383 टैस्ट किए गए। टेस्ट के दौरान कुल 410 मरीज एनीमिया ग्रस्त पाए गए, जिन्हें मुफ्त दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed