फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   news-pnp

उत्पातियों का सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से नहीं लगा सुराग, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

Fri, 26 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत Updated Fri, 26 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस सेक्टर 11-12 में गाड़ियों के शीशे तोड़ने व उत्पात मचाने के मामले में एक्शन में आ गई है और ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान करने के लिए पुलिस मकानों और कोठियों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लग गई है। अब तक पुलिस के हाथ उत्पातियों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि अधिकारी आरोपियों को जल्द ही काबू करने का दावा कर रहे हैं। इसी बीच डीएसपी मुख्यालय जोगिंद्र राठी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में चांदनी बाग थाने में तैनात हेड कांस्टेबल संदीप व कांस्टेबल राजेंद्र को सस्पेंड कर दिया है और उत्पात मचाने वाले अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


विदित है कि बुधवार रात को सेक्टर 11-12 में घरों के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए थे। लोगों के बाहर आने के बाद उत्पाती मौके से फरार हो गए थे और कुछ ही देर में सैकड़ों शहरवासी एकत्रित हो गए थे। सेक्टरवासियों ने पुलिस अधिकारियों को भी खरी-खरी सुनाई थी। काफी मशक्कत के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर जोगिंद्र राठी सेक्टर वासियों को समझाने में कामयाब हो पाए थे। पूरे मामले में दो पुलिस कर्मियों पर भी उत्पातियों को छोड़ देने का आरोप लगा था।
विज्ञापन


लोगों के आरोप पर डीएसपी हेडक्वार्टर जोगिंद्र राठी ने हेड कांस्टेबल संदीप और कांस्टेबल राजेंद्र को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था। वहीं थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस अधिकारियों ने वीरवर को आरोपियों की धरपकड़ को लेकर कार्रवाई शुरू की और सेक्टर स्थित मकानों व कोठियों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सबूत मिल सकते हैं और आरोपियों को आसानी के साथ काबू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed