{"_id":"cb5d74432d543305c5a4e9095612d1b0","slug":"news-panipat-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जलेगा रावण, बुराई पर होगी अच्छाई की जीत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जलेगा रावण, बुराई पर होगी अच्छाई की जीत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा आज है और रावण का कुनबा सजधज कर तैयार हो गया है। वीरवार शाम 5:41 बजे शहर में चार जगह बड़े स्तर पर रावण के कुनबे का दहन होगा। आयोजक कमेटियों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
बुधवार को दशहरा कमेटियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए बैठक की। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। कमेटियों ने हनुमान स्वरूप व श्रीराम व लक्ष्मण की शोभायात्रा को लेकर रास्ता तय किया।
दशहरा कमेटी सनौली रोड द्वारा सेक्टर-25 में जिमखाना क्लब के सामने दशहरा मनाया जाएगा।
यहां पर रावण का 70, कुंभकरण 65 और मेघनाद का 60 फुट का पुतला बनाया गया है। मुख्य अतिथि परिवहन परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार होंगे। अध्यक्षता ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी व सुरेंद्र रेवड़ी करेंगे।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि डीसी समीर पाल सरो व एसपी राहुल शर्मा होंगे। विशेष अतिथि आनंद इंटरनेशनल के संचालक सुरेश गर्ग होंगे। प्रधान रमेश माटा ने बताया कि कमेटी द्वारा शाम 5:41 बजे पुतलों का दहन किया जाएगा।
दशहरा कमेटी बरसत रोड द्वारा सेक्टर-13-17 में दशहरा मनाया जाएगा। यहां पर रावण 75 फुट ऊंचा पुतला, कुंभकरण का 65 व मेघनाद का पुतला 55 फुट का होगा। प्रधान ने बताया कि मुख्य अतिथि पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, मेयर सुरेश वर्मा, समाजसेवी अजय पालीवाल, विजय लक्ष्मी पालीवाल व रघुनाथ तंवर कश्यप होंगे।
अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रेम प्रकाश सचदेवा, सीनियर डिप्टी मेयर काजल बठल व डिप्टी मेयर कमलेश मजोका करेंगी।
श्री सनातन धर्म मंदिर श्री सनातन धर्म मंदिर द्वारा शिवाजी स्टेडियम में दशहरा का आयोजन किया जाएगा। प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि यहां पर श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान के स्वरूपों को पुतलों के दहन का अधिकार है और वे ही अतिथि होते हैं।
इस बार हादसों को रोकने के लिए लोहे के स्टेंड पर पुतलों को खड़ा किया गया। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर के पुजारी रामप्रकाश पाठक ने बताया कि रावण दहन की एक परंपरा चली आ रही है। लोग इसको बुराई का प्रतीक मानते हैं।