{"_id":"cad457101404f4e489e47ab5d6552fd6","slug":"news-panipat-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक महिला समेत तीन की मौत, तीन बाल-बाल बचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में एक महिला समेत तीन की मौत, तीन बाल-बाल बचे
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड व हरिद्वार रोड पर सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन बाल-बाल बच गए। तीनों हादसे ट्रक की चपेट में आने से हुई। महिला ने अपने पति व बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर दशहरा देखने जा रही थी। पुलिस ने तीनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।
पानीपत-हरिद्वार रोड पर सनौली खुर्द के पास बाइक सवार दंपति ट्रक की चपेट में आ गया। जिसमें महिला की मौत हो गई और पति व बच्चा बच गया। थाना सदर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि पानीपत के शक्तिनगर निवासी कर्मबीर बाइक पर अपनी पत्नी रेखा व दो बच्चों के साथ दशहरा मनाने अपने गांव हसनपुर पक्कीगढ़ी, थाना झिंझाना, उत्तरप्रदेश जा रहा था। पानीपत- हरिद्वार रोड़ पर सनौली खुर्द गांव में पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और रेखा को कुचल दिया। उसका पति व दोनों बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीण बाइक पर सवार होकर ट्रक का पीछा किया और करीब दो किलोमीटर की दूरी जाने पर पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों से कब्जे से लिया और मुकदमा दर्ज कर लिया
वहीं पानीपत-हरिद्वार रोड़ पर छाजपुर गांव के अड्डे के सामने देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सड़क हादसे में मरा युवक छाजपुर गांव का था।
वह शाम के समय टहलने के लिए आया हुआ था। हादसे की खबर मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पंहुची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में भिजवाया गया।मिली जानकारी के अनुसार छाजपुर गांव निवासी सुनील मंगलवार देर सायं करीब नौ बजे गांव के अड्डे की तरफ टहलने के लिए निकला था। वह टहलकर घर वापस आने के लिए पानीपत से हरिद्वार जाने वाली मेन सड़क क्रास कर रहा था कि इसी दौरान एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
उधर जीटी रोड मच्छरौली के पास एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान अशोक विहार दिल्ली निवासी अनूज के रूप में की है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी।