फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   news-panipat

28 को होगा परी और तीन महिलाओं का डीएनए

Fri, 25 Sep 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत Updated Fri, 25 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में जून में जन्मी बच्ची परी को अपनों की गोद मिलने की उम्मीद जग गई है।  पुलिस को चंडीगढ़ लैब से बच्ची व कविता नाम की तीन महिलाओं के डीएनए की तारीख मिल गई। पुलिस चारों का चंडीगढ़ में 28 को टेस्ट करवाएगी। पुलिस और प्रशासन ने इसको लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी हैँ। जानकारी के अनुसार 17 जून को सिविल अस्पताल पानीपत में जन्मी बच्ची को लेकर हंगामा खड़ा हो गया था। रामनगर पानीपत निवासी कविता ने यह कहकर बच्ची को दुतकार दिया था कि उसको बेटी नहीं बेटा हुआ है और उसने सिविल अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ नर्स पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


थाना शहर पुलिस ने इसमें डॉक्टर और नर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया था। महिला ने बच्ची और अपना डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की थी, इसको लेकर पुलिस ने मधुबन लैब से तीन बार तारीख ली थी लेकिन रामनगर निवासी कविता ने चंडीगढ़ लैब में डीएनए करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन


परिजनों ने इसको लेकर काफी हंगामा भी किया था। मामला सरकार तक पहुंच गया था। जिसके बाद प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने गत दिनों डीसी की अध्यक्षता में बैठक की थी जिसमें 17 जून को सिविल अस्पताल में बच्चों को जन्म देने वाली कविता नाम की तीन महिलाओं को शामिल किया गया था जिनमें रामनगर निवासी कविता, नैन गांव निवासी कविता, ऊंचा समाना निवासी कविता को शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर चंडीगढ़ में तीनों कविताओं और परी को डीएनए करवाने को फैसला लिया गया। पुलिस ने सबकी सहमति मिलने के बाद चंडीगढ़ लैब को पत्र लिखकर डीएनए की मांग की। चंडीगढ़ लैब ने 28 तारीख को डीएनए की तारीख दी है।


सिविल अस्पताल में पल रही बच्ची और तीनों महिलाओं को चंडीगढ़ में लैब टेस्ट करवाया जाएगा। इसके लिए अनुमति मिल गई है। तीनों महिलाओं और उनके परिजनों को इस बारे में बता दिया गया है।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed