{"_id":"4193d379b0bc229060163d379c9c4f54","slug":"news-panipat-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर से स्टेशन पहुंची, घर का पता भूली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर से स्टेशन पहुंची, घर का पता भूली
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने एक लावारिस बच्ची को बरामद किया है। उसको सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया है। जहां से उसको शोंधापुर अनाथ आलय में भेज दिया गया। मामला वीरवार सुबह 11 बजे का है। रेलवे स्टेशन पर एक 14 वर्षीय बच्ची को रोता हुआ देख एक यात्री ने जीआरपी को सूचित किया।
इसके बाद जीआरपी ने बच्ची को थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान बच्ची ने सहमते हुए अपने घर का पता व नाम बताया। दो अलग अलग नाम बच्चनी व ललिता निवासी निर्मली बिहार की रहने वाली बताया। वहीं उसने बताया कि वह कई दिन पहले बिहार से अपनी बहन के साथ पानीपत आई थी।
वह सुबह अपनी बहन के घर से ही रेलवे स्टेशन पहुंची लेकिन घर जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं मिली और अपनी बहन के घर का पता भी भूल गई है।
बहन का पता याद नहीं, भाई का नंबर स्विच ऑफ
पूछताछ के दौरान बच्ची ने कहा कि उसे अपनी बहन के घर पता याद नहीं है, लेकिन वह पानीपत में रहती है। बच्ची ने अपने भाई का मोबाइल नंबर भी बताया। जब इस नंबर पर फोन किया गया तो यह नंबर स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर एक करीब बच्ची को लावारिस हालत में बरामद किया है। बच्ची अपने घर का सही पता नहीं बता पाई। जिस कारण उसे सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया है। जहां से सौंदापुर भेज दिया गया।
जोगेंद्र सिंह, जीआरपी सब इंस्पेक्टर पानीपत।