फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   news-panipat

फेस्टिवल सीजन शुरू, संडे को भी खुलेंगे बाजार

Thu, 22 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Thu, 22 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
फेस्टिवल सीजन आते ही बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। इसी के साथ प्रशासन और बाजार एसोसिएशन भी सजग हो गई है। एसोसिएशन ने दिवाली तक रविवार को भी बाजार खोले रखने का फैसला लिया है। वहीं प्रशासन ने बाजारों में चेकिंग शुरू दी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य पदार्थों को लेकर दो डिप्टी सीएमओ की ड्यूटी लगा दी है। इसी के बीच शहर में नए शोरूम खुलने का सिलसिला शुरू हो गया है। अष्टमी के दिन शहर में आधा दर्जन नए शोरूम शुरू हुए।
विज्ञापन


दीवाली तक हर रविवार को बाजार खुलेंगे। संयुक्त बाजार एसोसिएशन ने बैठक में यह फैसला लिया। इंसार बाजार ट्रेडर्स यूनियन के प्रधान मुलखराज मक्कड़ ने बताया कि बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। रविवार को भी लोग खरीदारी के लिए आते हैं। इसको देखते हुए रविवार को बाजार खोलने का फैसला लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों को इस बाबत जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में नए शोरूम शुरू होने के साथ खरीदारी बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है। अष्टमी के दिन शहर में आधा दर्जन नए शोरूम शुरू हुए। वार्ड-15 पार्षद सुरेंद्र गर्ग ने गोहाना रोड किशनपुरा मोड़ पर श्री बर्फानी इलेक्ट्रॉनिक्स से शोरूम शुरू किया।

उन्होंने बुधवार को फीता काटकर शुभारंभ किया। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी ने उनको शोरूम में पहुंचकर बधाई दी। इसके अलावा वार्ड पार्षद व कई नेता शोरूम के उद्घाटन पर पहुंचे। चौड़ा बाजार में ड्यूक का शोरूम शुरू हुआ। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी ने बुधवार को शोरूम का रिबन काटा। शोरूम संचालक दीवान चंद ने बताया शोरूम में गारमेंट के ब्रांडेड कपड़े मिलेंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने भी त्योहारों को देखते हुए बुधवार को बैठक की। सीएमओ डॉ. इंद्रजीत धनखड़ ने डॉक्टरों व कर्मियों को विशेष हिदायत दी। उन्होंने दो डिप्टी सीएमओ को सैंपल लेने की जिम्मेदारी सौंपी। उनके साथ खाद्य इंस्पेक्टर भी रहेंगे। उनके साथ गाड़ियों के ड्राइवर हर रोज बदल-बदलकर जाएंगे। सीएमओ का कहना है कि इस तरह मिठाइयों के नाम पर दूसरे तत्वों को बेचने से रोका जा सकेगा।


स्वास्थ्य विभाग त्योहारों को लेकर सजग है। इसको लेकर दो डिप्टी सीएमओ की ड्यूटी लगा दी है। शहर समेत पूरे जिले से खाद्य पदार्थों व मिठाइयों के सैंपल भरे जाएंगे। किसी तरह की कमी मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. इंद्रजीत धनखड़, सीएमओ, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed