फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Newborn girl thrown in bushes

कट्टे में डालकर नवजात को झाड़ियों में फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Newborn girl thrown in bushes
सनौली। गांव छाजपुर खुर्द में झाड़ियों में कुड़े के ढेर में एक नवजात को फेंक दिया गया। नवजात को कट्टे में डालकर झाड़ियों में फेंका गया था। यहां कूड़ा डालने आई एक महिला को बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। उसने आसपास के लोगों को बुलाया और कट्टे को झड़ियों से बाहर निकाला। कट्टे में बच्ची रो रही थी। कांटों से उसके शरीर पर कई स्थानों पर जख्म हो गए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बच्ची को लेकर सिविल अस्पताल में गई। वहां बच्ची को एसएनसीयू वार्ड में दाखिल कराया गया। उसकी हालत स्थिर बताई गई। बच्ची एक या दो दिन की प्रतीत हो रही थी। सनौली थाने की पुलिस ने अज्ञात मामले का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आशा वर्करों से गर्भवतियों की जानकारी ली। दावा किया जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed