फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   new cases of corona found in a single day

एक ही दिन में कोरोना के मिले 19 नए केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
new cases of corona found in a single day
जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। पहली बार जिले में एक साथ 19 कोरोना के नए मामले सामने आए। इनमें से दो लोग बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं। ये पानीपत में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। इन्होंने एतियातन तौर पर अपने सैंपल दिए थे। जिसमें ये दोनों पॉजिटिव मिले हैं। इसलिए इनकी गिनती बहादुरगढ़ के केस में होगी।
विज्ञापन

अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 242 पहुंच चुकी है। इनमें से 142 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब एक्टिव केस 95 हो गए है, जबकि एक युवती समेत सात लोगों की कोरोना के प्रभाव से मौत हो चुकी है। विभाग के लिए चिंताजनक बात ये है कि परिवार के एक सदस्य से पूरा परिवार संक्रमित हो रहा है। इसका उदाहरण मतलौडा का एक परिवार है। जिसमें पांच लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा सेक्टर 12 में दादी पोता भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी संक्रमितों को सिविल अस्पताल और एनसी कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर दिया गया है। विभाग इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस कर रहा है।
विज्ञापन

ये मिले कोरोना पॉजिटिव
शनिवार को कोरोना के 19 केस पोजिटिव मिले हैं, 6 केस डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमे सेक्टर 12 निवासी 58 वर्षीय महिला, सेक्टर-12 का ही 8 वर्षीय बच्चा,किशनपुरा निवासी 47 वर्षीय पुरुष, एल्डिको निवासी 18 वर्षीय युवती, संजय कॉलोनी के 33 वर्षीय युवक, मतलौडा निवासी 52 वर्षीय, 45 वर्षीय, 48 वर्षीय, 25 वर्षीय और 65 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-11 निवासी 58 वर्षीय पुरुष, न्यू सब्जी मंडी निवासी 55 वर्षीय पुरुष, न्यू रमेश नगर निवासी 26 वर्षीय महिला, गांधी कॉलोनी की 23 वर्षीय युवती, सेक्टर-12 के 60 वर्षीय, 62 वर्षीय, 52 वर्षीय और 28 वर्षीय पुरुष और एसडी कॉलेज के पीछे रहने वाली 22 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया गया डिस्चार्ज
जगन्नाथ विहार निवासी 63 वर्षीय पुरुष, किशोर गार्डन के पीछे 53 वर्षीय पुरुष, न्यू जगनन्नाथ विहार के 47 वर्षीय पुरुष, काबड़ी के 23 वर्षीय युवक, भरत नगर के 32 वर्षीय और सेक्टर 12 के 46 वर्ष पुरुष को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
समालखा के 50 घरों में लोगों की हुई जांच
समालखा। गांधी कालोनी मे शिव मंदिर के पास एक गली मे आज एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई। रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आने के बाद युवक को पानीपत सरकारी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड मे रखा गया वही परिवार के चार लोगो के सैंपल सामान्य अस्पताल समालखा मे लिए गए। चार लोगों सहित कुल 18 लोगो के सैंपल लिए गए। जिनकी सोमवार को रिपोर्ट आने की संभावना है। उधर गांधी कालोनी मे मौके पर पहुंच कर आशा वर्करों द्वारा गली व उसके आसपास मे थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ 50 घरों का सर्वे भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की एएनएम सुनीता के मुताबिक शहर की गांधी कालोनी मे शिव मंदिर के पास गली वासी करीब 26 वर्षीय युवक मानेसर की एक कंपनी मे काम करता है। दो जुलाई को वह वापस समालखा आया था। जिसने सामान्य हस्पताल समालखा मे कोरोना सैंपल की जांच कराई। जिसकी शनिवार को रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद युवक को सरकारी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड मे रखा गया है। परिवार के चार लोगों के सामान्य अस्पताल समालखा में सैंपल लिए गए। 4 लोगो सहित आज 18 लोगो के सैंपल लिए गए है।

जिले में अब एक्टिव केस 95 हैं, 142 हो चुके रिकवर: डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि कोविड-19 के कुल 9673 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 9202 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। शनिवार को भी इनमे से 271 सैंपल भेजे गए हैं। 231 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब कुल 95 केस एक्टिव हो गए हैं। 142 केस रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed