फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Nepali girl commits suicide after quarrel with her boyfriend

Panipat News: प्रेमी से झगड़े के बाद नेपाली युवती ने फंदा लगा दी जान

Wed, 10 Sep 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 10 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nepali girl commits suicide after quarrel with her boyfriend
नागरिक अस्तपाल में गमगीन हालत में बैठे मृतका कृष्णा के परिजन। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी नेपाली युवती कृष्णा (18) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की शाम को युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि कृष्णा का बंगाली लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले उनका फोन पर किसी बात पर झगड़ा हुआ था। जिस कारण तनाव में आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। युवक पांच माह से गोवा में रह रहा है।
मूल रूप से नेपाल के रहने वाले परिजन शंकर ने बताया कि कृष्णा अपने परिवार के साथ पीपल वाली गली सोमाया गार्डन के सामने रहती थी। वह फास्टफूड के रेस्टोरेंट में काम करती थी। उसका बंगाल के रहने वाले एक युवक से प्रेस प्रसंग था। पहले युवक पानीपत में ही रहता था। लेकिन अब पांच माह से गोवा में है। कुछ दिन पहले परिवार को इसकी जानकारी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने कृष्णा को युवक से दूर रहने को कहा था। जिस कारण कृष्णा परिवार से अलग दूसरे कमरे में किराये पर रहने लगी थी। दो दिन पहले कृष्णा की दोस्त ने बताया कि कृष्णा का युवक से फोन पर किसी बात पर झगड़ा हुआ है। जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन

सोमवार शाम परिजन उसके कमरे पर पहुंचे तो देखा की कृष्णा का शव फंदे पर लटका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। परिजनों ने युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल की रहने वाली युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शिकायत की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
-संदीप, प्रभारी थाना चांदनी बाग

नागरिक अस्तपाल में गमगीन हालत में बैठे मृतका कृष्णा के परिजन। संवाद

नागरिक अस्तपाल में गमगीन हालत में बैठे मृतका कृष्णा के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed