{"_id":"68d049a6263a7cd2c004c7d7","slug":"negligence-bodies-of-the-deceased-were-exchanged-during-post-mortem-panipat-news-c-244-1-pnp1012-144203-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : पोस्टमार्टम के समय बदल गए मृतकों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : पोस्टमार्टम के समय बदल गए मृतकों के शव
Mon, 22 Sep 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। रविवार को जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के कारण सड़क हादसों में जान गंवाने वाले दो युवकों के शव बदल गए। एक युवक के शव को लेकर लोग अस्पताल से निकल गए। जब दूसरे युवक के परिजन शव लेने पहुंचे तो उन्होंने शव बदला होने की बात कही। जिसके बाद दोनों के शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। हांलाकि परिजनों ने इससे इन्कार किया है।
रात को समालखा थाना क्षेत्र के महावटी गांव निवासी अंकुश की शिमला गुजरान गांव के पास हादसे में मौत हुई थी। वहीं रविवार सुबह इसराना में भी अतिथि शिक्षक अमरजीत की मौत हो गई थी। दोनों के परिजन रविवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे थे। अंकुश के एक पड़ोसी ने बताया कि चिकित्सकों ने महावटी के अंकुश के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को एक बार शिनाख्त करने के लिए बुलाया। मृतक की बुआ के लड़के ने शव देखा लेकिन उसने पहचान करने में गलती कर दी और गलती से शिक्षक के शव को अंकुश का बताकर ले गए। जब शिक्षक के परिजनों ने उनका शव देखा तो कहा कि यह कोई और है। तब तक अंकुश के परिजन शव लेकर गांव के बाहर बस अड्डे पर पहुंच गए थे। उन्हें फोन पर इसकी सूचना दी गई। इसके तुरंत बाद अंकुश के परिजन वापस नागरिक अस्पताल आए।
परिजनों ने शव की पहचान करने में गलती कर दी थी। जिस कारण गलती से शव बदल गए थे। गलती का सुधार कराते हुए मृतकों के शव उनके परिजनों के सुपुर्द करा दिए थे।
विज्ञापन
- डॉ. राजीव मान, इंचार्ज शवगृह जिला नागरिक अस्पताल