फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neetu is running a cosmetic shop at home by joining a self-help group.

Panipat News: स्वयं सहायता समूह से जुड़कर नीतू घर पर ही चला रही कॉस्मेटिक दुकान

Tue, 09 Jun 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 09 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Neetu is running a cosmetic shop at home by joining a self-help group.
नीतू। - फोटो : मोनिका कुमारी
पानीपत। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अनेक महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं और आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं। ऐसी ही जिले के पसीना गांव की नीतू हैं। वे समूह से जुड़कर न केवल अपनी आर्थिक रूप से मजबूत बनी, बल्कि अन्य महिलाओं को समूह की बैठकों में प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन

नीतू ने बताया कि कुछ वर्ष पहले स्वयं सहायता समूह की बैठकों में भाग लेना शुरू किया था। शुरुआत में वह केवल समूह की गतिविधियों को समझने और नई जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से बैठकों में शामिल होती थीं। धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का एक मजबूत मंच है। इसके बाद उन्होंने अपना छोटा सा कोई काम करो निर्णय लिया। उन्होंने अपने घर में ही कॉस्मेटिक की दुकान खोलने का फैसला किया। स्वयं सहायता समूह से मिली जानकारी और सहयोग के बल पर उन्होंने अपनी छोटी सी दुकान खोली। आज उनकी दुकान पर महिलाओं की अच्छी आवाजाही रहती है और उन्हें नियमित आय प्राप्त हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करते हैं। समूह से जुड़ने के बाद उनके अंदर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ी है और वह पहले की तुलना में अधिक आत्मविश्वास महसूस करती हैं। आज वह अपने काम से जुड़े फैसले स्वयं लेती हैं। समूह की बैठकों में अब वह जो महिलाएं नई जुड़ती हैं उन्हें प्रेरित करती हैं। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और थोड़ा सहयोग मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed