फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neeraj's eyes on international record after national

नेशनल के बाद अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड पर नीरज की नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Neeraj's eyes on international record after national
पानीपत। नीरज चोपड़ा। - फोटो : Panipat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। एक महीने के भीतर लगातार दूसरी बार पानीपत के नीरज चोपड़ा ने नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब उनकी नजर अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड पर है, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह कहना है नीरज चोपड़ा के कोच जितेंद्र जागलान का। दूसरी ओर नीरज के प्रदर्शन से उत्साहित पिता और परिजनों का कहना है कि उसकी मेहनत रंग ला रही है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही नीरज जेवलिन में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में चल रही स्टॉकहोम डायमंड लीग में 30 जून की देर रात तक चली प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के भाला फेंक इवेंट में नीरज ने भले ही रजत पदक जीता, लेकिन उन्होंने 89.94 मीटर भाला फेंककर नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है।
विज्ञापन

नीरज के नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने से उनके घर और जेवलिन थ्रो के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। नीरज के पिता सतीश चोपड़ा ने कहा कि दिन रात की गई मेहनत से ही वह नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। दूसरी ओर नीरज के कोच जितेंद्र का कहना है कि फिलहाल नीरज का लक्ष्य इस साल 90 मीटर से अधिक भाला फेंकना है, जिसके लिए वह कठिन अभ्यास कर रहे हैं, लेकिन वह दिन दूर नहीं जब नीरज अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड को हासिल कर सकेंगे। विदित हो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 98.48 मीटर भाला फेंकने का कीर्तिमान चेक रिपब्लिक के येन जेलेज्नी के नाम है। नीरज की उपलब्धि पर हरियाणा एथलेटिक्स मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़, महासचिव राजकुमार मिटान, अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में की गई ट्रेनिंग से खेल में आया निखार
ओलंपिक के बाद नीरज ने अमेरिका में 90 दिन अपने पुराने कोच की देखरेख में ही अभ्यास किया था, जिससे उनके खेल में लगातार निखार आ रहा है। इससे पहले टूर्नामेंट में नीरज ने फिनलैंड में अभ्यास किया था, अब स्टॉकहोम में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed