{"_id":"635d44fa713fcf34a8741bd5","slug":"neeraj-chopra-reached-his-home-in-village-khandara-after-a-long-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: लंबे समय के बाद अपने घर पहुंचे नीरज चोपड़ा, गांव के खिलाड़ियों को सिखाए जैवलिन थ्रो के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: लंबे समय के बाद अपने घर पहुंचे नीरज चोपड़ा, गांव के खिलाड़ियों को सिखाए जैवलिन थ्रो के गुर
Sat, 29 Oct 2022 08:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 29 Oct 2022 08:52 PM IST
सार
नीरज चोपड़ा घर आने के बाद अपने घर के पास संस्कृति पब्लिक स्कूल की स्पोर्ट्स एकेडमी पहुंचे। नीरज चोपड़ा के प्रथम कोच जितेंद्र जागलान ने बताया कि नीरज गांव में आने के बाद गांव वासियों के साथ ही अपने मित्रों और उनसे मिले।
विज्ञापन
गांव में खिलाड़ियों के साथ नीरज चोपड़ा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता लंबे समय के बाद अपने गांव खंडरा पहुंचे। इसके साथ ही शनिवार को गांव के खिलाड़ियों को जैवलिन थ्रो के गुर भी सिखाए। उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। संस्कृतिक पब्लिक स्कूल की स्पोर्ट्स नर्सरी में नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो का अभ्यास करने पहुंचे।
विज्ञापन
अभ्यास करने के साथ ही जैवलिन थ्रो फेंकने का अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से भी मिले। उन्हें जैवलिन फेंकने की बारीकियों के बारे में भी बताया। खिलाड़ियों से खेल उपकरणों की जानकारी ली।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा के प्रथम कोच जितेंद्र जागलान ने बताया कि नीरज गांव में आने के बाद गांव वासियों के साथ ही अपने मित्रों और किशोर खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। हर बार की तरह ही इस बार भी अपने घर के पास की स्पोर्ट्स एकेडमी भी आए।
विज्ञापन