{"_id":"623783bbc31bee77707b6d2d","slug":"neeraj-chopra-created-his-own-youtube-channel","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल: नीरज चोपड़ा अपने यू-ट्यूब चैनल से देश के एथलीट्स को सिखाएंगे जेवलिन थ्रो, शुरू किया नया चैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल: नीरज चोपड़ा अपने यू-ट्यूब चैनल से देश के एथलीट्स को सिखाएंगे जेवलिन थ्रो, शुरू किया नया चैनल
Mon, 21 Mar 2022 01:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह
नीरज गिरी, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
नीरज गिरी, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:12 AM IST
सार
नीरज चौपड़ा ने क्रिएटिंग फॉर इंडिया के तहत यू ट्यूब चैनल की शुरुआत की है। अपने चैनल पर नीरज चोपड़ा ने पहला वीडियो डाला है।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने युवा एथलीट को जेवलिन थ्रो सिखाने व अभ्यास का सही तरीका सिखाने के लिए अपना यू ट्यूब चैनल लांच किया है। उन्होंने नीरज चोपड़ा के नाम से चैनल लांच कर पहली वीडियो अपलोड कर दी है। इसमें वो मस्टैंग गाड़ी चलाते हुए दिख रहे है। क्रिएटिंग फॉर इंडिया के तहत नीरज चोपड़ा ने ये शुरुआत की है।
विज्ञापन
चैनल के शुरू होते ही दो घंटे के बाद ही चैनल के 3 हजार से ज्यादा व्यूअर्स हो गए हैं। गोल्ड मेडल जीतने के बाद अगस्त में इंस्टाग्राम और फेसबुक तक नीरज भारत के पहले ऐसे एथलीट थे जिनके एक दिन में 20 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
पहले वीडियो में अभ्यास, मॉडलिंग,फोटोग्राफी करते नजर आए नीरज
पहले वीडियो में ही नीरज जेवलिन फेंकते हुए नजर आए। जेवलिन थ्रो के अभ्यास के साथ-साथ नीरज वीडियो में अभ्यास मॉडलिंग, फोटोग्राफी और गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। नीरज ने अपने अनेक इंटरव्यू में भी बताया कि उनका सबसे अच्छा दोस्त उनका भाला है।
विज्ञापन
वीडियो में भी सबसे ज्यादा शॉट भाला फेंकने के ही हैं। इसके साथ-साथ नीरज को गाड़ियों का काफी ज्यादा शौक है। नीरज अपने नए यू ट्यूब चैनल पर फैशन को फॉलो करवाने के साथ-साथ युवाओं को कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगे।
पहली वीडियो पर आए कमेंट, आप जैसा बनने के लिए क्या करें
पहली वीडियो डालने के पांच घंटे बाद ही लगभग 200 कमेंट आ गए। जिसमें उनको चाहने वाले उनसे सवाल पूछते और धन्यवाद करते नजर आए कि आपने चैनल बनाकर अच्छा किया। उनके एक चाहने वाले ने लिखा है कि आप जैसा बनने के लिए हम क्या करें। वहीं उनको फॉलो करने वाले खिलाड़ी ने कहा कि आपके चैनल पर अब वह रोज कुछ नया सीख सकेगा।